कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का ऐलान, 1 मार्च को राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 392 शब्द|📅 25 Feb 2021

Sunil Jakhar pic

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 1 मार्च 2021 को पंजाब राजभवन चंडीगढ़ का घेराव किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में की जा रही वृद्धि के खिलाफ पार्टी द्वारा केंद्र सरकार तक लोगों की आवाज पहुंचती करने के लिए रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। व पार्टी आगे भी मोदी सरकार के खिलाफ इस तरह के रोष प्रदर्शन करती रहेगी ताकि केंद्र सरकार को महंगाई को काबू में करने के लिए मजबूर किया जा सके।

सुनील जाखड़ ने बताया कि रसोई गैस की कीमतों में ₹25 की वृद्धि कर दी गई है जबकि पिछले 1 महीने में ही सिलेंडर की कीमत में ₹100 से ज्यादा की वृद्धि की जा चुकी है जबकि डीजल व पेट्रोल की कीमत लगभग रोजाना ही बढ़ रही है। उन्होंने कहा के यह तब हो रहा है जब मनमोहन सरकार के समय के मुकाबले देश को विदेशों से कच्चा तेल लगभग आधी कीमत पर मिल रहा है जबकि मोदी सरकार लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालकर उन्हें लूट रही है वह आम लोगों से धन एकत्र कर अपने चहेते कारपोरेट को लुटाया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने आम लोगों को पूरी तरह से भुला दिया

जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम लोगों को पूरी तरह से भुला दिया है व यह सरकार सिर्फ कुछ कारपोरेट की सरकार बन के काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार यह सफेद सत्य याद रखें कि कोई भी सरकार लोगों को भूलाकर नहीं चल सकती । उन्होंने कहा कि यही सच्चाई बताने के लिए पार्टी द्वारा 1 मार्च को राजभवन का घेराव किया जा रहा है ताकि राज्यपाल को लोगों की असल स्थिति बताई जा सके व वे अपनी रिपोर्ट सरकार को भेज सकें।

उन्होंने कहा कि पार्टी इसके बाद भी अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा अकाली दल की भूमिका संबंधी पूछे प्रश्न के उत्तर में श्री सुनील जाखड़ ने कहा कि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी के परछाई के तौर पर काम कर रहा है व महंगाई व काले कृषि कानूनों जैसे असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार की परोक्ष टीम के तौर पर काम कर रहा है।

फेसबुक-ट्विटर, नेटफ्लिक्स-अमेजन, सबके लिए बनाए गए सख्त नियम, देखें

https://youtu.be/6PBtqTAF2ag

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *