घर से कालेज गईं चार लड़कियां गायब, फिर होटल के कमरे में इस अवस्था में मिलीं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 25 Feb 2021

missing

हरिद्वार। लखीमपुर खीरी से 22 फरवरी को गायब चार युवतियां ऋषिकेश के तपोवन के एक होटल में बरामद हुई हैं। चारों युवतियों को बुधवार को लखीमपुर खीरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। थाना मुनिकीरेती पुलिस के अनुसार, उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि लखीमपुर खीरी(उत्तर प्रदेश) से गुमशुदा युवतियों की लोकेशन तपोवन में मिली है।

इस सूचना पर एसएसपी टिहरी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती और प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर, एसओजी प्रभारी टिहरी गढ़वाल व लखीमपुर के एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार के नेतृत्व में तपोवन के होटलो में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान बदरीनाथ रोड पर स्थित एक होटल में चारों युवतियों को टीम ने सकुशल बरामद किया। इन चार युवतियों में एक बालिग और तीन नाबालिग है। सभी बरामद युवतियों को स्थानीय पुलिस की ओर से सही सलामत उपनिरीक्षक शिव कुमार एसओजी लखीमपुर खीरी के नेतृत्व में आई पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण की विवेचना लखीमपुर खीरी से ही की जा रही है। ये चारों छात्राएं हैं और कॉलेज जाने के लिए निकली थीं। लेकिन कॉलज नहीं पहुंची थीं।

दो छात्राओं ने बुर्का पहन रखा था

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को छात्राओं की अंतिम लोकेशन सीतापुर में मिली थी। सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरों में देखा गया था कि चारों छात्राएं घरेलू कपड़ाें में थीं। दो छात्राओं ने बुर्का पहन रखा था। चारों छात्राएं रोडवेज बस स्टैंड के निकट से बस में बैठीं। सभी ने अपने मुंह रूमाल से बांध रखे थे। सामने आया था कि सीडीआर कॉल डिटेल से यह बात सामने आई है कि लापता होने से पहले इन छात्राओं की आपस में दो घंटे से अधिक देर तक बात हुई है।  छात्राओं ने घरवालों को बिना कुछ बताए बाहर जाने की रणनीति पहले ही बना ली थी।

जालंधर में बन रहा है भव्य श्री गुरु रविदास भवन, देखें MLA क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *