डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के पेट्रोल पंप सूख गए हैं। जिससे वीरवार को शहर में कूड़ा नहीं उठ सका। यह उस समय हो रहा है, जब शहर में श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मेयर जगदीश राजा ने खुद कहा था कि प्रकाश पर्व के मद्देनजर पूरे शहर में साफ-सफाई बेहतर रहनी चाहिए।
अब जब नगर निगम के पेट्रोल पंप सूख गए हैं, तो गाड़ियों को डीजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे कूड़ा ढोने वाली गाड़ियां डीजल के अभाव में वर्कशाप में खड़ी हो गई हैं। नगर निगम के मुलाजिमों ने इसका सारा दोष निगम अधिकारियों के सिर पर फोड़ा है। मुलाजिमों का कहना है कि अधिकारियों को पहले ही बता दिया गया था कि पेट्रोल पंप में डीजल नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने कोई व्यवस्था नहीं की।
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां निकली थी कि बीच रास्ते डीजल खत्म हो गया। इसके बाद बाकी गाड़ियां वर्कशॉप में खड़ी हैं। आपको बता दें कि दो दिन बाद शहर में श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली जानी है। शहर भर में प्रकाश पर्व की तैयारियां चल रही हैं और ऐसे में सड़कों पर कूड़े के डंप भरे पड़े हैं। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जालंधर में बन रहा है भव्य श्री गुरु रविदास भवन, देखें MLA क्या बोले
https://youtu.be/xhnxDc59usY