यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर जारी हुआ आरक्षण चार्ट, जानिए महिला एससी और ओबीसी के लिए आरक्षित हुए कितने गांव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 25 Feb 2021

up election

लखनऊ। यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों के साथ की जा रही हैं। पंचायतों के आरक्षण का अंतिम चार्ट बना लिया गया हैं। जबकि ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायतवार आरक्षण अभी जारी होना बाकि है वहीं ब्लाक स्तरवार निर्धारित सीटों का आरक्षण अंतिम चार्ट जारी किया गया है।

हापुड़ जनपद में क्षेत्र पंचायत की 471 सीटें है। जबकि ग्राम पंचायतों की 271 पद हैं। जिनमें से खंडविकास वार आरक्षण किस प्रकार से होगा इस निर्धारित कर लिया गया है। जिसके बाद क्षेत्र पंचायत के वार्ड वार एवं ग्राम पंचायत वार आरक्षण निर्धारित करके आरक्षण का प्रदर्शन किया जाएगा। आरक्षण को लेकर सभी ग्राम पंचायतो के प्रधान पद के संभावित उम्मीदवारों के साथ साथ क्षेत्र पंचायत पदों पर संभावित उम्मीदवार टकटकी लगाए हुए हैं।

यह रहेगा क्षेत्र पंचायत का आरक्षण

ब्लाक कुल वार्ड एससी महिला एससी  ओबीसी महिला  ओबीसी  अनारक्षित महिला  अनारक्षित 
हापुुड़ 159 13 26 14 28 26 52
धौलाना 110 06 12 08 16 23 45
सिंभावली 101 06 11 9 18 19 38
गढ़मुक्तेश्वर 101 7 13 9 18 18 36

यह रहेगा ग्राम पंचायत का आरक्षण

ब्लाक कुल वार्ड एससी महिला एससी  ओबीसी महिला  ओबीसी  अनारक्षित महिला  अनारक्षित 
हापुुड़ 93 7 14 9 16 15 32
धौलाना 55 3 6 4 8 12 22
सिंभावली 65 4 7 6 11 12 25
गढ़मुक्तेश्वर 60 4 8 6 10 10 22

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की विधिवत घोषणा

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला अधिकारी अनुज सिंह ने घोषण कर दी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद हापुड़ का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।जिला पंचायतों सदस्यों के आरक्षण को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। फिर भी यदि सूत्रों की माने तो जिला पंचायत सदस्यों के 19 पद हैं जिनमें से 4 पद एससी जिनमें से दो महिलाओ को आरक्षित होंगे। जबकि ओबीसी के 5 आरक्षित होंगे जिनमें से 2 पद महिलाओ को आरक्षित होंगे और 7 पद अनारक्षित और 3 पद अनारक्षित महिला के लिए हो सकते हैं।

जालंधर में बन रहा है भव्य श्री गुरु रविदास भवन, देखें MLA क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *