जालंधर में लड़की ने शादी के मंडप में किया जमकर हंगामा, बोली – दूल्हे ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए, अब शादी किसी और से कर रहा है

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 27 Feb 2021

jalandhar marrige

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है। यहां गुलाब देवी रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में चल रहे शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा कोई और नहीं, बल्कि एक लड़की ने किया, जो खुद को दूल्हे की गर्लफ्रेंड बता रही थी। अचानक शादी के मंडप में आई लड़की ने दूल्हे पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए।

मैरिज पैलेस में पहुंची लड़की ने दूल्हे पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि दूल्हे ने कई सालों तक उससे शरीरक संबंध बनाए। लड़की के मुताबिक दूल्हा बना लड़का उसे उसे होटल में ले गया, जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी बनाई। होश आने पर वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर कई साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

उक्त लड़की की माने तो लड़के ने उससे शादी करने का वायदा किया था। लेकिन अब दूसरी लड़की से शादी कर के उसके साथ धोखा कर रहा है। लड़की का कहना है दूल्हे ने उसके साथ धोखा किया जबकि उसने परिवार के बीच बैठ कर किए शादी के वायदे को भी तोड़ा। उधर, हंगामे की सूचना मिलते ही थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि जब हंगामा हुआ तब तक शादी की रस्मे खत्म हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि लड़की ने कपूरथला में लड़के के खिलाफ शिकायत दी हुई है जिस कारण मामला कपूरथला पुलिस को सौंप दिया गया है। लड़की ने कहा कि उसे इंसाफ नहीं मिला तो लड़के के घर के सामने आत्महत्या कर लेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *