VIDEO : पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल गिरफ्तार, कई अन्य नेता भी पुलिस हिरासत में, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 01 Mar 2021

 

sukhbir badal

डेली संवाद, चंडीगढ़
शिरोमणि अकाली दल बादल के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही कई अन्य अकाली नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने का कारण पुलिस ने बताया कि सुखबीर बादल समेत कई अकाली नेता विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। इस लिए इन सभी को हिरासत में लेना पड़ा।

उधर, रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा है कि पंजाब की झूठी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को अपनी सरकार बनाने के लिए अब समय आ गया है। बादल ने कहा कि जिस समय कांग्रेस की सरकार बनी थी तो कैप्टन ने गुटका साहिब को हाथ में लेकर कसम खाई थी कि यहां से नशा हटाऐंगे और युवाओं को नौकरी देंगे, लेकिन वे चार साल बाद भी अपने वादे पूरे नहीं कर पाए।

कांग्रेस के नेता ही नशे का व्यापार कर रहे

बादल ने कहा कि कांग्रेस नेता ही राज्य में नशे को बढ़ावा दे रहे हैं। सुखबीर बादल एक खुले वाहन पर सवार होकर रैली ग्राउंड से अकाली नेताओं के साथ आगे बढ़े तो वहीं पर चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगा कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान काफी संख्या में पार्टी वर्कर भी वहां पर नारेबाजी करते रहे। सड़क पर वाहनों और लोगों की भीड़ से पूरी तरह से जाम लग गया। पुलिस ने सुखबीर बादल, विक्रमजीत मजीठिया और कुछ अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया गया।

रैली के दौरान विक्रमजीत मजीठिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के अंतिम बजट सत्र के दौरान पहले दिन ही अकालियों ने उन्हें जता दिया कि लोगों के साथ किए गए वादे पूरे न करने से लोग क्या कर सकते हैं। मजीठिया ने कहा कि बीते दिनों नगर निकाय के चुनावों में जिस तरह से कांग्रेसियों ने धक्केशाही की उसके बावजूद कई अकालियाें ने अपने बल पर चुनाव जीते और कांग्रेसियों को उनकी औकात दिखाई।

अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल गिरफ्तार, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *