पंजाब : सरकारी स्कूल के शिक्षकों के तबादले को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, पढ़ें

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 539 शब्द|📅 01 Mar 2021

Vijay Inder Singla MINISTER

डेली संवाद, चंडीगढ़
शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंदर सिंगला ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से अध्यापक तबादला नीति -2019 के अनुसार आनलाइन तबादले करने की प्रक्रिया को केवल मेरिट और पारदर्शी ढंग और सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दुरुस्त और चैकस प्रबंध किये गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस समय स्कूलों के डीडीओ और स्कूल प्रमुख आवेदकों के तबादलों के लिए आनलाइन आवेदनों की वैरीफिकेशन कर रहे हैं और आवेदकों को स्टेशनों का विकल्प देने के लिए भी पोर्टल पर ही स्टेशन दिखाऐ जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से नये अध्यापकों को बार्डर एरिया में नियुक्त किया जाना है, इसलिए सरहदी जिलों के सीनियर अध्यापकों को स्टेशनों की पेशकश करने के लिए तबादलों के तहत स्टेशन चुनने की सुविधा दे दी गई है। उन्होंने भरोसा दिया कि यह तबादले विभाग की तरफ से निर्धारित मापदण्डों, मेरिट और अध्यापक तबादला नीति-2019 अनुसार ही होंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए अध्यापक अफवाहों से सचेत रहें और यदि किसी आवेदक को किसी किस्म की समस्या आ रही है तो इसके लिए विभाग की तरफ से कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।

नोडल अफसर के साथ भी संपर्क कर सकते हैं

विजय इंदर सिंगला ने बताया कि तबादलों के लिए आनलायन अप्लाई करने वाले अध्यापक अपनी कोई भी समस्या या शिकायत कंट्रोल रूम पर दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की सुविधा के लिए हरपाल सिंह संपर्क नंबर 82840000767, गुरिन्दर सिंह 9815171310 और सुखजिन्दर सिंह 9888917455 की ड्यूटी विशेष तौर पर इस काम के लिए लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अध्यापक जिले के नोडल अफसर के साथ भी संपर्क कर सकते हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री की तरफ से जारी हिदायतों के बाद शिक्षा विभाग ने पद आनलाइन पोर्टल पर दिखाई देने सम्बन्धी स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि मिडल स्कूलों का संचालन नजदीक के सीनियर सेकंडरी स्कूलों के प्रिंसिपल के पास होता है इसलिए विद्यार्थियों की संख्या और वित्त विभाग की हिदायतों के अनुसार मिडल स्कूल की सभी मंजूरशुदा पदों को सीनियर सेकंडरी स्कूलों में शामिल करके दर्शाया गया है।

स्कूलों में अंग्रेजी विषय के पदों की रचना की गई है

विभाग के नये नियमों के अनुसार स्कूलों में अंग्रेजी विषय के पदों की रचना की गई है। नियमों के अनुसार सामाजिक शिक्षा और अंग्रेजी विषय के स्कूल में बनते पीरियडों के अनुसार मंजूरशुदा पद दिये गये हैं। पुराने नियमों के अनुसार यदि स्कूल में किसी सामाजिक शिक्षा के पद पर अंग्रेजी का अध्यापक काम कर रहा है तो उस स्कूल में अंग्रेजी का पद नहीं दिया गया थी परन्तु विभाग की तरफ से 27 फरवरी को स्कूलों में जरूरत के अनुसार अंग्रेजी विषय के पद सृजित कर दिये गये हैं और अध्यापक पोर्टल पर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आपसी तबादला सम्बन्धी स्पष्टीकरण जारी करते हुये कहा गया है कि आपसी तबादला की आवेदन तबादलों का चरण मुकम्मल होने के उपरांत विचारे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विभाग की तरफ से 31 मार्च, 2021 तक सेवा मुक्त हो रहे अध्यापकों के पदों को भी तबादलों के सटेशनों में शामिल कर लिया है परन्तु यदि वह पद सरपल्स हैं तो वह पद दिखाई नहीं गये हैं।

अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल गिरफ्तार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *