शिरोमणि अकाली दल ने लगाए ‘राज्यपाल गो बैक’ के नारे, अभिभाषण की प्रतियां फाड़ी, बजट सत्र में जमकर हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 01 Mar 2021

punjab budget

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा का बजट सेशन (Budget Session Punjab) हंगामे के बीच सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया. राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर(VP Singh Badnore) अभिभाषण शुरू होते ही विधानसभा में शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने हंगामा शुरू कर दिया और राज्यपाल के अभिभाषण का पूर जो विरोध किया. शिअद (SAD) विधायकों ने सदन में ‘राज्यपाल गो बैक’ के नारे लगाए. इस दौरान उन्होंने अभिभाषण की प्रतियां भी फाड़ डाली।

आम आदमी पार्टी के चार विधायक ही सदन में पहुंचे थे जिन्होंने अकाली दल के विधायकों का नारेबाजी में साथ दिया. लोक इंसाफ पार्टी के दोनों विधायक बलविंदर सिंह बैंस और सिमरजीत बैंस ने विधानसभा से वाक वाकआउट कर दिया. हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

शोर-शराबे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण

शोर-शराबे के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पढ़ना शुरू किया .राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कोरोना काल में उनकी सरकार ने साकारात्मक भूमिका निभाई है. राज्य में प्रतिदिन अभी भी 26500 टैस्ट करवाए जा रहे हैं. पांच लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को सरकार ने उचित प्रबंध कर उन्हें उनके राज्यों में पहुचाया है. उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना को रोकने में सरकार काफी हद तक कामयाब रही है. गौरतलब है कि विपक्षी दल सरकार को घेरने की पूरी रणनीति के साथ विधानसभा पहुंचे थे. सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने आक्राश में आकर सरकार पर हावी होने की पूरी कोशिश की।

दीगर है कि सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्षी दलों ने विधानसभा में हंगामा करने के संकेत दे दिए थे. शिअद नेता पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा था कि कि वह कांग्रेस सरकार को यह बताने को दबाव डालेंगे कि उसने पिछले बजट सत्र की घोषणओं को पूरा क्यों नहीं किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्यपाल को घेर कर कांग्रेस आम जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. उधर आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पिछले चुनावों के समय कांग्रेस सरकार ने राज्य के लोगों से वायदे किए थे जिन्हें वह पूरा करने में पूरी तरह से नाकाम रही।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *