नवजोत सिद्धू ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा – पंजाब का सिस्टम बना दैत्य, पंजाबियों को नोच-नोच कर खा रहा है, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 03 Mar 2021

amrinder singh - navjot

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) में बजट पेश होने से पहले पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने एक बार फिर से अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सिद्धू ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि पंजाब को मिलने वाले राजस्व का एक फीसदी लोगों की जेब में जा रहा है, जिसका खामियाजा सूबे के 99 फीसदी लोगों को झेलना पड़ रहा है।

पंजाब सरकार का बजट अभी 5 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाना है जबकि सिद्धू द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पहले ही राज्य की आय और व्यय का ब्योरा झलक रहा है. उन्होंने कहा है कि पंजाब पर इस साल 2.48 लाख करोड़ रुपये का ऋण हो जाएगा. सरकारी संस्थाओं के ऋण को मिलाकर यह राशि 3.5 करोड़ तक पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार का राजस्व तो आ रहा है लेकिन यह निजी हाथों में जा रहा है।

सिद्धू ने रेत और खनन माफिया पर उठाए पर सवाल

सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सिद्धू ने कहा है कि पंजाब सरकार का कुल राजस्व 32 हजार करोड़ रुपये का है जबकि तमिलनाडु की एक्साइज से ही आय 32,000 करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा कि शराब का कारोबार करना है तो करो, लेकिन इससे होने वाली आय शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च की जानी चाहिए. यह पैसा निजी हाथों में तो बिलकुल नहीं जाना चाहिए।

राज्य में परिवहन व्यवस्था को लेकर भी सिद्धू ने सरकार को घेरने कोशिश की है. उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज परिवहन निगम 500 करोड़ रुपये के घाटे में चल रहा है. जबकि दो कंपनियों से बादल परिवार ने आठ कंपनियां खोल ली हैं. उन्होंने राज्य में माइनिंग से होने वाली आय का भी जिक्र किया है और रेत और खनन माफिया पर भी सवाल उठाए हैं. सिद्धू ने कहा कि राज्य में चल रही इस गंभीर समस्या का हल उनके पास है।

दैत्या चला रहे हैं पंजाब का सिस्टम, लोगों को नोच-नोच कर खा रहे हैं, देखें Video

https://youtu.be/zxMC5UOIiHQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *