डेली संवाद, जालंधर
पंजाब प्रेस क्लब के महासचिव और प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार मेजर सिंह का निधन हो गया। मेजर सिंह बीमार थे, इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार मेजर सिंह के निधन से पंजाब की पत्रकारिता को भारी नुकसान हुआ है। उनकी भरपाई करना मुश्किल है। वे अभी अजीत अखबार समूह के लिए रिपोर्टिंग करते थे।
80 के दशक के जुझारू पत्रकार
पंजाब में 80 के दशक में आतंकवाद को करीब से देखने और बेबाकी से शब्दों में पिरोने वाले पत्रकार मेजर सिंह अब हमारे बीच नही रहे। शुक्रवार को उन्हें इंफेक्शन होने पर अस्पताल दाखिल करवाया गया जहाँ आज उनका निधन हो गया।
मेजर सिंह उन चुनिदा पत्रकारों में से एक थे जिन्होंने आतंकवाद से तड़पता और फिर उभरता पंजाब देखा भी और शब्दों में पिरोया भी। उनका निधन पंजाबी पत्रकारिता के लिए एक कभी न पूरा होने वाला घाटा है। उनके अचानक निधन से करीबी मित्र भी सकते है।