कोलकाता के ब्रिगेड में PM मोदी की हुंकार, बोले- ‘लोकसभा में TMC हाफ, इस बार पूरी साफ’

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 642 शब्द|📅 07 Mar 2021

narendra modi

महाबीर जायसवाल
@mahabirjaiswal
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड से अपनी पहली चुनावी रैली की हुंकार भरी। यहां रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी और वामपंथ पर कटाक्ष किया और दोनों पार्टियों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी की स्कूटी का नंदीग्राम से गिरना तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दस साल से राज्य में मां, माटी और मानुष की क्या स्थिति है, ये सबको पता है। यही नहीं ममता पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता का भरोसा तोड़ा और धोखा दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा कि लोकसभा चुनाव में आपने- चुप-चाप कॉमल छाप से कमाल किया। आपके एक वोट की ताकत कश्मीर से लेकर अयोध्या तक देखी है। इस बार आपको जोर से छाप, टीएमसी साफ के इरादे से आगे बढ़ना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में नारा दिया कि लोकसभा में टीएमसी हाफ और इस बार पूरी साफ।

दीदी इतना गुस्सा क्यों, मुझे रावण, दानव तक कहा गया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको याद होगा मेरे लिए क्या क्या कहा गया है। कभी रावण कहा गया, कभी दानव, कभी दैत्य तो कभी गुंडा कहा गया। दीदी, इतना गुस्सा क्यों? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की स्थापना के मूल में ही बंगाली चिंतन है। भाजपा वो पार्टी है जिसकी स्थापना की प्रेरणा, बंगाल के महान सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हैं। भाजपा वो पार्टी है जिसके विचारों में बंगाल की महक है। भाजपा वो पार्टी है जिसके संस्कारों में बंगाल की परंपरा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे आप सभी दोस्त बताइए, दोस्ती चलेगी या तोलाबाजी? बहनों और भाइयों, आपके इसी जोश से दीदी और उनके साथियों की नींद उड़ी हुई है। तभी तो ये लोग कह रहे हैं कि इस बार – खेला होबे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि बिना किसी डर से भाजपा को वोट दें। बंगाल विकास चाहता है और इसके लिए वोट जरूर करें।

कोरोना काल में अपने गरीब दोस्तों की मदद की

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना ने पूरी दुनिया में सबको परेशान किया लेकिन मेरे ये गरीब दोस्त ही थे, जो बहुत परेशान हुए। जब कोरोना आया तो मैंने अपने हर दोस्त को मुफ्त में राशन दिया, मुफ्त गैस सिलिंडर दिया और करोड़ों रुपए बैंक खाते में जमा करवाए। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कोरोना वैक्सीन इतनी महंगी है। लेकिन मैंने अपने दोस्तों के लिए सरकारी अस्पताल में मुफ्त में टीका लगाने का प्रबंध किया।

प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते छह साल में केंद्र सरकार की हर योजना के केंद्र में हमारी बेटियां और माताएं, बहनें रही हैं। आज गरीब को अपना पक्का घर भी मालकिन के नाम से ही मिल रहा है। घर घर शौचालय बनें, इज्जत घर बनें, तो बहन -बेटियों को ही सम्मान मिला। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में 4 करोड़ से ज्यादा जन धन खाते खोले गए, इसमें आधे से ज्यादा खाते महिलाओं के ही हैं।

टीएमसी यहां के गरीबों, महिलाओं और बच्चों की गुनहगार है या नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा कि क्या गरीब की चिंता करना, उसकी सेवा करना हमारा कर्तव्य नहीं है? या हम इस पर भी राजनीति करेंगे? लेकिन अफसोस, टीएमसी सरकार यही कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां इस ब्रिगेड ग्राउंड से पूरे बंगाल के लोगों से पूछता हूं- क्या टीएमसी सरकार बंगाल के गरीबों, यहां की महिलाओं, यहां के बच्चों की गुनहगार है कि नहीं? पीएम मोदी ने कहा कि मैं ब्रिगेड ग्राउंड से आपको इस आशोल पोरिबोरतोन का विश्वास दिलाने आया हूं। विश्वास, बंगाल के विकास का। विश्वास, बंगाल में स्थितियों के बदलने का। विश्वास, बंगाल में निवेश बढ़ने का। विश्वास, बंगाल के पुनर्निर्माण का। विश्वास, बंगाल की संस्कृति की रक्षा का।

भाजपा में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का डेली संवाद पर Exclusive इंटरव्यू देखें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *