कांग्रेस में PK पर ‘महाभारत’ : पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले, प्रशांत किशोर कौन हैं? मैंने तो उनकी शक्ल भी नहीं देखी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 08 Mar 2021

prashant kishor

डेली संवाद, चंडीगढ़
चुनावी रणनीतिकार और बिहार के निवासी प्रशांत किशोर को लेकर पंजाब कांग्रेस में सियासी महाभारत शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा प्रशांत किशोर उर्फ पीके को प्रधान सलाहकार बनाए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कैप्टन मंत्रीमंडल के वरिष्ठ मंत्री तंज कसते नजर आ रहे हैं।

सोमवार को बजट पेश करने से पहले जब कुछ विधायकों ने कहा कि कांग्रेस सरकार और वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल सारा काम प्रशांत किशोर के इशारे पर कर रहे है। जिस पर वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने पूछा कि आखिर कौन है प्रशांत किशोर, मैंने तो उसकी शक्त तक भी नहीं देखी। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस में दो धड़े हैं, एक धड़ा प्रशांत किशोर के खिलाफ है।

वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तरफ से प्रशांत किशोर के बारे में ऐसे कमेंट के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि प्रशांत किशोर को कैप्टन मंत्रीमंडल में अधिकतर मंत्री नापसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर मौजूदा समय में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की मुखिया ममता बनर्जी का चुनाव प्रचार देख रहे हैं।

पीके ने अभी तक नहीं संभाला पंजाब में अपना ओहदा

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहली मार्च को इसकी घोषणा की थी कि प्रशांत किशोर उनके प्रधान सलाहकार बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर के इसकी जानकारी दी थी। बाद में देर शाम प्रधान सलाहकार के बारे में सरकार द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया। लेकिन अभी तक प्रधान किशोर ने अपना ओहदा संभालने पंजाब नहीं आए हैं।

तो अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इसलिए भाजपा में आए, देखें इंटरव्यू 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *