Big News: राहुल गांधी का सनसनीखेज कबूलनामा, बताया – क्यों डूबी कांग्रेस?

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 490 शब्द|📅 09 Mar 2021

rahul gandhi

नई दिल्ली। इंडियन यूथ कांग्रेस के नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गाांधी ने कहा कि युवा चेहरों पर बहुत ज्यादा फोकस करना ‘गलती’ थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की नीतियों में बड़े फेरबदल के संकेत दिए हैं। युवा कांग्रेस के नेताओं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन लोगों को ज्यादा महत्व देने की जरूरत है, जिनके दिल में कांग्रेस है।

राजनीति में विश्वास और लॉयल्टी के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने भविष्य में कांग्रेस में वैचारिक तौर पर मजबूत नेताओं को महत्व देने के संकेत दिए। राहुल गांधी की यह टिप्पणी इसलिए भी अहम है क्योंकि उनके जून में एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाएं जोरों पर हैं। साफ है कि यदि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो कांग्रेस राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग

बता दें कि युवा कांग्रेस की ओर से एक प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की गई है। पार्टी के आंतरिक सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने अपने इस बयान के जरिए यह संकेत दिया है कि भविष्य में पार्टी में उन्हें महत्व मिलेगा, जो उसकी विचारधारा के बारे में जानते हैं और विश्वस्त हैं। राहुल गांधी ने 2004 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उस दौर से ही उनकी छवि युवाओं को आगे बढ़ाने वाले नेता के तौर पर रही है।

कई चुनावों में उन्होंने पार्टी लाइन से इतर जाते हुए युवाओं को टिकट दिए थे। इसके अलावा अहम पदों पर भी युवा नेताओं को मौके दिए गए थे। इंडियन यूथ कांग्रेस के नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि राजनीति में भरोसा अहम है। आज देश को ऐसे ही विश्वास और मान्यताओं की जरूरक है।

पुराने नेताओं को भी वापस लेने की बात कही

राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के नेताओं से विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जो पार्टी के लिए डटे रहेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी ने साथ छोड़ चुके पुराने नेताओं को भी वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यदि कोई वापस आना चाहता है तो हम उसके लिए दरवाजे बंद नहीं करेंगे।

कांग्रेस की तुलना एक महासागर से करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यदि कोई भी वापस लौटना चाहता है तो उसे इसकी मंजूरी दी जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में ऐसे लोगों को बैठना चाहिए, जो उसके पीछे नहीं रहते बल्कि पार्टी की विचारधारा को महत्व देते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया यदि पार्टी में रहते तो सीएम बनते, लेकिन बीजेपी में जाकर बैकबेंचर हो गए।

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह दे रहे हैं ‘मीठी गोली’ देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *