सीएम योगी ने अर्जुन सहायक परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – सोना उगलेगी बुंदेलखंड की धरती

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 679 शब्द|📅 10 Mar 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महोबा, हमीरपुर और बाँदा के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का कारक वनेगी परियोजना। 1.5 लाख किसानों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा, 4 लाख लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल। एक-दो माह में प्रधानमंत्री के हाथों होगा परियोजना का लोकार्पण।

yogi adityanath

डेली संवाद, महोबा
ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बुंदेलखंड की धरती आने वाले दिनों में सोना उगलेगी। इस दिशा में अर्जुन सहायक परियोजना की बड़ी भूमिका होगी। बुंदेलखंड को जिस विकास की आस थी उसे वह हक मिलना ही चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महोबा जनपद में अर्जुन सहायक परियोजना के लहचूरा बांध का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2600 करोड़ रुपये की लागत वाली अर्जुन सहायक परियोजना से महोबा, हमीरपुर और बांदा जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। एक-दो माह में इस परियोजना को पूर्ण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण कराया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि धसान नदी पर बनी इस परियोजना से महोबा, बांदा और हमीरपुर के 168 गांवों के 1.5 लाख किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। चार लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलना सुनिश्चित होगा। 15000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

नदी भारत की संस्कृति व परंपरा का आधार

सीएम योगी ने कहा कि नदी भारत की संस्कृति व परंपरा व जल के पवित्र स्रोत का आधार रही है। हर नदी को मां का संबोधन देकर गंगा मैया की तरह हमने पूजा है। देशकाल व परिस्थिति के अनुरूप एक एक बूंद जल का नियोजन होना चाहिए था लेकिन आजादी के बाद तत्कालीन सरकारों ने इसे लेकर कोई प्रयास नहीं किया। कुछ योजना बनी भी तो धन की कमी आड़े आ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आभारी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कि उन्होंने पीएम कृषि सिंचाई योजना के साथ ही किसी भी परियोजना में धन की कमी नही होने दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महोबा से मेरा विशेष लगाव है। यह वीरभूमि है, आस्था की भूमि है। यहां की कई विशेषताएं हमें आध्यात्मिक और ऐतिहासिक परंपराओं से जोड़ती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार यहां तेजी से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने यहां के 168 गांव को सिंचाई की सुविधा से तथा चार लाख लोगों को पेयजल की सुविधा से वंचित कर रखा था। यहां की योजनाएं कई सालों से लंबित पड़ी थीं। अब हम इस क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई स्तर पर कार्य कर रहे हैं। बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और जल जीवन मिशन जैसी परियोजनाएं नई ऊंचाई पर ले जाएंगी।

शुद्ध पेयजल से दूर होंगी आधी बीमारियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में अर्जुन सहायक परियोजना से चार लाख लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने की जानकारी देते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल से आधी बीमारियां अपने आप दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में हम जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह से परिहास करते हुए कहा कि एक समय तक लोग इन्हें हैंडपंप मंत्री मानते थे लेकिन अब यह जल की शक्ति का एहसास करा रहे हैं। जल शक्ति मंत्रालय सिंचाई, पेयजल, ट्यूबवेल और हैंडपंप के जरिए लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य कर रहा है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थानीय नौजवानों को प्लंबिंग की ट्रेनिंग देने की कार्ययोजना बनाएं। इससे यहां के नौजवानों को जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव रोजगार मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस बात के लिए भी प्रेरित किया कि वे संस्थाओं के सीएसआर फंड के जरिए स्कूलों का कायाकल्प कराएं। मुख्यमंत्री ने महोबा जनपद के लोगों को महाशिवरात्रि वाह होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, महोबा के प्रभारी मंत्री जीएस धर्मेश, सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक राकेश गोस्वामी, बृजभूषण राजपूत, अपर मुख्य सचिव जलशक्ति टी.वेंकटेश आदि मौजूद रहे।

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह दे रहे हैं ‘मीठी गोली’ देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *