सवालों से झल्लाए थाईलैंड के PM, पत्रकारों पर छिड़का सैनीटाइजर, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 10 Mar 2021

thialand pm

बैंकाक। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा (Prayut Chan-o-cha) ने बैंकाक में साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान झल्लाकर सामने बैठे पत्रकारों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कर दिया। मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव को लेकर आखिरी सवाल से झल्लाए प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से अपने काम पर ध्यान देने को कहा। इसके बाद उन्होंने सैनिटाइजर की एक बोतल निकाली और सामने बैठे पत्रकारों पर इसे छिड़क दिया।

वर्ष 2014 में निर्वाचित सरकार का तख्तापलट करने के बाद सत्ता में आए पूर्व सैन्य कमांडर प्रयुत को असामान्य व्यवहार और तुनकमिजाजी के लिए जाना जाता है। पूर्व में भी मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार की बात सुनकर कैमरामैन पर उन्होंने केले का छिलका फेंक दिया था।

2018 में अपने कटआउट से सवाल पूछने को कहा था

वर्ष 2018 में एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया था। इसके बजाए उन्होंने अपना आदमकद कटआउट लगा दिया और कहा कि आपलोग इससे (कटआउट) सवाल पूछ सकते हैं। थाईलैंड की सेना प्रमुख रहे प्रयुत्त चान-ओ-चा 2014 में तख्तापलट कर देश की सत्ता हथिया ली थी।

उनके ही नेतृत्व में 2016 में थाईलैंड का नया संविधान तैयार हुआ था। जिसमें कई ऐसे नियम बनाए गए थे जो मानवाधिकार के खिलाफ थे। इसमें सरकार और राजा की आलोचना करने वालों को गंभीर सजा देने का प्रावधान भी है। थाईलैंड में 2019 में चुनाव भी हुए थे जिसमें प्रयुत्त की पार्टी को जीत मिली थी। हालांकि, लोगों का आरोप है कि सरकार ने अपनी ताकत के बल पर गड़बड़ी करवा कर चुनाव में जीत हासिल की थी। तभी से उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।

सवालों से झल्लाए थाईलैंड के PM, पत्रकारों पर छिड़का सैनीटाइजर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *