देहरादून। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। देहरादून में विधायक दल की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया। तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से सांसद हैं, वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि कल त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद से कई नाम पर चर्चा चल रही थी, लेकिन विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगी। बताया जा रहा है कि शाम चार बजे वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दी तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। कहा कि तीरथ बहुत ही लोकप्रिय नेता होने के साथ ही कर्मठ कार्यकर्ता भी हैं। निशंक ने कहा कि तीरथ के सीएम बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।तीरथ सिंह रावत वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री चुने गए थे।
सीएम पद के लिए अपने नाम की घोषणा होने के बाद भाजपा दफ्तर में तीरथ सिंह ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान वह थोड़ा भावुक भी दिखे। उन्होंने कहा, ‘मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी तरह से निभाऊंगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम रहते जो काम किए उन्हें मैं आगे बढ़ाने का काम करूंगा। प्रदेश की भलाई के लिए काम करूंगा।’
पंजाब के CM अमरिंदर सिंह दे रहे हैं ‘मीठी गोली’ देखें
https://youtu.be/PuBqD1c70GM