भज्जी के घर गूंजेगी किलकारी: दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं हरभजन सिंह, पत्नी गीता बसरा ने शेयर की तस्वीरें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 14 Mar 2021

harbhajan singh

डेली संवाद, जालंधर 
बॅालीवुड अभिनेत्री गीता बसरा प्रेग्नेंट है। वह जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। गीता ने अपने पति भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। गीता ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘Coming soon.. July 2021’। गीता के कैप्शन से ये साफ जाहिर हो रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं और वह अपने आने वाला मेहमान स्वागत इसी साल जुलाई में करेंगी। गीता और हरभजन की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम हिनाया है।

फोटो में गीता, भज्जी और उनकी बेटी मैचिंग आउटफिट में दिख रहे हैं। वहीं गीता अपना बेबी बंप प्लाॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। गीता के पोस्ट करते ही बॉलीवुड सितारों सहित खेल जगत की हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भज्जी और गीता की ये प्यारी फोटो वायरल हो रही है।

harbhajan

गीता बसरा की शादी

गौतरलब है कि गीता का जन्म इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। गीता वहीं पली बढ़ीं और फिर भारत आ गईं। बीते दिन गीता बसरा ने अपना 37 वां जन्मदिन मनाई।फिल्मों में आने पहले गीता एक मॉडल रही हैं। गीता ने इमरान हाशमी की फिल्म ‘दिल दे दिया है’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म पर्दे पर कुछ खास नहीं चली। इसके बाद साल 2007 में गीता फिर इमरान हाश्मी के साथ ‘द ट्रेन’ में नजर आईं और अफसोस उनकी दूसरी फिल्म भी फ्लॉप रही। इस फिल्म में गीता ने जमकर बोल्ड सीन दिए थे।

भज्जी के घर गूंजेगी किलकारी: दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं हरभजन सिंह, पत्नी गीता बसरा ने शेयर की तस्वीरें

गीता बसरा ने साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय तक डेट किया। हरभजन से शादी के बाद गीता इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर हो गईं। आज वह अपने पति और बेटी के साथ अपनी खुशहाल लाइफ जी रही रही हैं।

सुखबीर बादल का चुनावी शंखनाद, जलालाबाद से खुद होंगे प्रत्याशी, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *