Big News : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, सभी बोर्ड परीक्षाएं हुई स्थगित, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 15 Mar 2021

exam

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कैप्टन सरकार ने यह कदम उठाया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित कर दी हैं। ऐसा राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों के कारण किया गया है।

12वीं की परीक्षाएं पहले 22 मार्च से शुरू होनी थी। अब यह परीक्षाएं 20 अप्रैल से होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 9 अप्रैल से शुरू होनी थी। यह परीक्षा अब 4 मई से शुरू होगी। बता दें, इससे पहले पंजाब शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने का फैसला किया था। हालांकि तब यह कहा गया था कि राज्य में परीक्षाएं जारी रहेंगीं। परीक्षाएं आफलाइन ही करने की बात कही गई थी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जिन राज्यों में केस तेजी से बढ़ रहे हैं उनमें पंजाब भी शामिल है। देश में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसंबर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे।

भाजपा नेता की बहू ने रोते-रोते काट ली अपने हाथ की नस, देखें VIDEO

https://youtu.be/sKFUbGBWlrk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *