पंजाब के 26 खिलाड़ियों को मिली पुलिस की नौकरी, कैबिनेट मंत्री राणा सोढ़ी बोले- अकालियों ने सिर्फ वादे किये, हमने निभाए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 418 शब्द|📅 17 Mar 2021

rana

डेली संवाद, चंडीगढ़
पिछली अकाली-भाजपा सरकार के सरकारी नौकरी के झूठे वादे की आस में बैठे गौरवमयी उपलब्धियों वाले 26 खिलाड़ियों को आज खेल, युवक सेवाएं और एन.आर.आई. मामलों बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने पंजाब भवन में नियुक्ति पत्र सौंपे। इन खिलाड़ियों को पंजाब पुलिस में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देते हुए राणा सोढी ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार द्वारा किए गए वादे को हमने अमली-जामा पहनाया है और मुझे इस बात की खुशी है कि हमने नौकरी देने का यह वादा पूरा किया है।

इन कुल 79 खिलाड़ियों में से आज पहले चरण के अंतर्गत 3 सब-इंस्पेक्टरों और 23 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हैं। राणा सोढी ने गहरे दुख के साथ कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेमिसाल उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पिछली सरकार ने बनते सरकारी नौकरी के अधिकार से वंचित रखा था। अब हमारी सरकार ने इस मामले की गंभीरता के साथ पैरवी की और खेल विभाग के लंबे उद्यम के बाद इन खिलाड़ियों की रोजी-रोटी का मसला सही मायनों में हल हुआ है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दी तत्काल स्वीकृति

उन्होंने कहा ‘‘जब मैं इन खिलाड़ियों की नियुक्ति सम्बन्धी फाइल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के समक्ष पेश किया तो उन्होंने तत्काल इसको स्वीकृति दे दी।’’ उन्होंने आगे कहा कि इतना जरूर है कि चिकित्सा पक्ष से कुछ कमियां, अधिक आयु और दस्तावेजी कमियों के कारण नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने में कुछ देरी जरूर हुई हैै। नवनियुक्त खिलाड़ियों की माँगों पर खेल मंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी जायज माँगों को हर पक्ष से विचारा जायेगा। उन्होंने प्रमुख सचिव श्री अनुराग वर्मा और डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा को इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द अपेक्षित कार्यवाही करने के लिए हिदायत की।

इन्हें मिली नियुक्त पत्र

विभिन्न खेलों से सम्बन्धित कुल 26 उत्कृष्ट खिलाड़ियों में से, जिनको नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, उनमें तीन सब-इंस्पेक्टर सरप्रीत सिंह (साईकलिंग), गुरिन्दर सिंह (वाॅलीबाॅल) और जगदीप कुमार (बाॅक्सिंग) शामिल हैं, जबकि 23 उम्मीदवारों गगनदीप सिंह (कबड्डी), गुरबाज सिंह (साईकलिंग), रेखा रानी (साईकलिंग), पुशपिन्दर कौर (साईकलिंग), जसवीर कौर (वेट लिफ्टिंग), नीलम रानी (तलवारबाजी), गगनदीप कौर (हैंडबाॅल), रमनजोत कौर (हैंडबाॅल)।

हरविन्दर कौर (हैंडबाॅल), रविन्दरजीत कौर (कैनोइंग), गुरमीत कौर (तलवारबाजी), मनदीप कौर (हैंडबाॅल), रुपिन्दरजीत कौर (हैंडबाॅल), जसपिन्दर कौर (कबड्डी सर्कल स्टाइल), अंजू शर्मा (कबड्डी), जतिन्दर सिंह (बाॅक्सिंग), हरप्रीत कौर (एथलैटिक्स), पलक (बास्केटबाॅल), सन्दीप कौर (कबड्डी), प्रीति (कुश्ती), सरबजीत (फुटबाॅल), अजय कुमार (ताईकवांडो) और सिमरजीत कौर (कबड्डी) की कांस्टेबल के तौर पर नियुक्ति हुई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *