Big News : भाजपा के सांसद ने दिल्ली जाकर किया सुसाइड, पढ़ें बड़ी वजह

Daily Samvad
1 Min Read

 

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के कारण आज (बुधवार) होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सांसद के एक स्टाफ ने सुबह करीब 8.30 बजे जानकारी दी कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। घटना स्थल पर जब अधिकारी पहुंचे तो उनका कमरा अंदर से बंद था। जब दरवाजे को तोड़कर खोला गया को उनका शव फंदे से लटका मिला। उनके कमरे के अंदर से काफी मात्रा में दवाइयां मिली हैं।

रामस्वरूप शर्मा इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। मंडी जिला के भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि सांसद के निधन की सूचना मिली है। पार्टी पदाधिकारी व कुछ उनके करीबी लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

सुखबीर बादल का चुनावी शंखनाद, जलालाबाद से खुद को प्रत्याशी घोषित किया

https://youtu.be/h_oT1riuoJE













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *