कोरोना वायरस से संक्रमित हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत, पार्टी नेताओं में शोक

Daily Samvad
2 Min Read

 

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने उनके निधन की खबर दी है। वे पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से ग्रसित हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली में भर्ती करवाया गया था।

जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गांधी भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे।सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए भी इलाज चल रहा था। उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता। उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था। इससे पहले भाजपा नेता एवं लोकसभा के पूर्व सदस्य हरिभाऊ जावले का बीते साल जून में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष के थे. जलगांव से पूर्व सांसद को चार दिन पहले शहर के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जलगांव में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे।

कैसे आपके सिलैंडर से चोरी हो रही है गैस, देखें LIVE

https://www.youtube.com/watch?v=AMtF-QSu2RM




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *