मसाज पार्लर में फायरिंग, 4 युवतियों समेत 8 लोगों की मौत, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 17 Mar 2021

Massage Parlour

अटलांटा। अमेरिका के अटलांटा शहर में दो मसाज पार्लर और एक उपनगर में एक मसाज पार्लर में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई जिनमें कई एशियाई महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद दक्षिण पश्चिम जॉर्जिया में 21 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अटलांटा पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट ने बताया कि उत्तरपूर्वी अटलांटा में एक स्पा में तीन महिलाएं मारी गईं जबकि एक अन्य स्पा में एक और महिला मारी गई। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि ये चारों महिलाएं एशियाई थीं।

अटलांटा पुलिस के अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 50 मिनट पर एक स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली, जहां तीन महिलाएं मृत पाई गईं और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। अधिकारी घटनास्थल पर ही थे कि इतने में उन्हें एक और स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली और वहां एक महिला मृत पाई गई।

यंग्स एशियन मसाज पार्लर’ में पांच लोगों को गोली लगी

इससे पहले, शाम करीब पांच बजे अटलांटा से करीब 50 किलोमीटर उत्तर में एकवर्थ शहर में ‘यंग्स एशियन मसाज पार्लर’ में पांच लोगों को गोली लगने की सूचना मिली। चेरोकी काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता कैप्टन जे बेकर ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से भी दो की मौत हो गई।

बेकर ने बताया कि अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि ‘यंग्स एशियन मसाज पार्लर में हमले में हताहत हुए लोग महिला थे या पुरुष या वे किस नस्ल के थे। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी से कुछ मिनट पहले शाम करीब साढ़े चार बजे एकवर्थ गोलीबारी के एक संदिग्ध को निगरानी वीडियो में देखा गया। बेकर ने बताया कि वुडस्टॉक के रहने वाले रॉबर्ट आरोन लॉन्ग को हिरासत में लिया गया है। बेकर ने बताया कि उनका मानना है कि लॉन्ग अटलांटा गोलीबारी में भी शामिल है।

सुखबीर बादल का चुनावी शंखनाद, जलालाबाद से खुद को प्रत्याशी घोषित किया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *