पंजाब में कोरोना का कहर जारी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिया बड़ा फैसला, सभी शिक्षण संस्थान बंद, पढ़ें आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 19 Mar 2021

पंजाब में कोरोना का कहर जारी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिया बड़ा फैसला, सभी शिक्षण संस्थान बंद, पढ़ें आदेश

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए पंजाब सरकार ने आज अहम फैसला लिया है। सरकार ने राज्य के सभी स्कूल व कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया है। खबर के अनुसार पंजाब के स्कूल व कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकार स्कूल व कॉलेज की परीक्षाएं रद्द करने की तैयारी कर रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कोरोना से बुरी तरह प्रभावित राज्य के 9 जिलों में रात का कर्फ्यू 2 घंटे बढ़ाने के साथ आने वाले दिनों में कई और कड़े कदम उठाने और पाबंदियां लगाने की चेतावनी भी दी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों से मास्क पहनने, साफ सफाई रखने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

सिनेमा हॉल में दर्शकों की क्षमता कम की गई

सभी सिनेमा हॉल में लोगों के बैठने की क्षमता 50 प्रतिशत कर दी गई है। मॉल में भी अधिकतम 1 बार में 100 लोग ही एकत्र हो सकेंगे। 11 जिलों में जहां पर कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है, में सोशल गैदरिंग तय कर दी गई है। लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, होशियापुर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ व मोगा में सरकारी दफ्तरों में भी पब्लिक डीलिंग को सीमित करने को कहा है।

अंतिम संस्कार या भोग और विवाह समारोह इत्यादि में अब 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो पाएंगे। सभी जिलों में माइक्रो कंटैनमेंट पॉलिसी दोबारा लागू कर दी गई है। सभी अस्पतालों में कोविड बैड मुहैया करवाने के लिए कहा गया है। प्रतिदिन करोना टैस्ट के कम-से-कम 35000 टैस्ट करने को कहा गया है। मास्क न पहनने वालों का कोरोना टैस्ट होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *