केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के प्रयास से शुरू हुई धान की लिफ्टिंग, पंजाब के 4500 शैलरों को बड़ी राहत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 19 Mar 2021

som parkash

डेली संवाद, नई दिल्ली
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश के नेतृत्व में राष्ट्रीय शेलर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय शेलर संघ के अध्यक्ष रोहित, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान शेलर संघ ने अपनी मांगें सोम प्रकाश के सामने रखी। मंत्री सोम प्रकाश ने उन मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से निजी स्तर पर चर्चा की।

सोम प्रकाश से चर्चा के बाद पीयूष गोयल ने सुधांशु पांडेय IAS सचिव भारत, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की इस संबंध में मीटिंग के लिए ड्यूटी सुनिश्चित की।  बैठक में CGM QC अरुणाचलम भी मौजूद थे। इस दौरान शेलर संघ की सभी माँगो पर सहानुभुतिपूर्ण विचार किया गया और धान की लिफ्टिंग शुरू करवा दी गयी। जिससे अब पंजाब के 4500 शैलर मालिकों को बड़ी राहत मिली है। इससे जुड़े लाखों परिवारों का रोजगार फिर से शुरू हो गया।

som parkash1

इसके लिए राष्ट्रीय शेलर संघ पंजाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मन्त्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मन्त्री सोम प्रकाश का धन्यवाद किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होेंने कहा कि किसानों के हितों लिए भाजपा सरकार वचनवद्ध है।

लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट, डीसी ने कहा सभी अलर्ट रहें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *