ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 150 WhatsApp ग्रुप पर चल रहा था देहव्यापार का धंधा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 19 Mar 2021

 

sex racket

नई दिल्ली। नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले की जांच कर रही दिल्ली की राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में गैंग में शामिल दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत नाबालिग को मुक्त करवाया है। आरोपी करीब 150 वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए देशभर में सेक्स रैकेट चला रहे थे।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान सपना गोयल (24) कनिका रोय (28), संजय राजपूत (35) और अंशु शर्मा (21) के तौर पर हुई है। आरोपियों ने करीब दो महीनों तक लड़की से वेश्यावृत्ति कराई। उसे अलग-अलग ग्राहकों के पास पांच सितारा होटलों में भेजा गया। इनके पास से वेश्यावृत्ति के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं। किशोरी को अगवा करने वाले दो लोग अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग में शामिल अन्य लोगों के बारे में सूचना जुटा रही है।

वारदात में मानव तस्करी करने वाले गैंग का हाथ

पुलिस उपायुक्त उर्वीजा गोयल ने बताया कि 22 जनवरी को नाबालिग लड़की के पिता ने राजौरी गार्डन थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दी थी। मामले की गंभीरता को एक देखते हुए एसएचओ अनिल शर्मा, एसआई संदीप, एसआई आशा, एएसआई विनीत प्रसाद की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने लड़की के दोस्तों व रिश्तेदारों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। इसके अलावा खबरियों की सहायता ली गई। पुलिस को पता चला कि वारदात में मानव तस्करी करने वाले एक गैंग का हाथ है, इस गैंग ने लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए बेच दिया है।

करीब दो महीने तक पुलिस गैंग के बारे में जानकारी निकालने में लगी रही। आखिर में पुलिस को पता चला कि लड़की को मजनूं का टीला इलाके में रखा हुआ है। टीम ने मौके पर जाल बिछाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लड़की को छुड़ा लिया गया है।

150 वॉट्सऐप ग्रुप पर चल रहा था सेक्स रैकेट

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि जब वो अपने लिए चिप्स का पैकेट लेने जा रही थी, उसी दौरान दो अंजान लोगों ने उसे अगवा किया था। वह उसे जन्मदिन का केक खिलाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। उसने जैसे ही केक खाया वो बेहोश हो गई। इसके बाद वो उसे जबरन मजनूं का टीला इलाके में ले गए। जहां उसे संजय, अंशु, सपना और कनिका के हवाले कर दिया।

लड़की ने खुलासा किया आरोपी पूरे देश में 150 वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए सेक्स रैकेट चला रहे थे। वह ग्राहकों को वॉट्सऐप पर उसकी फोटो भेजते थे। जब डील हो जाती थी तो लड़की को उनके पास ले जाया जाता था। आरोपियों ने लड़की पर जमकर अत्याचार किए और बार-बार मारपीट कर उसे टॉर्चर किया गया। यही नहीं लड़की को बेसुध रखने के लिए आरोपी जबरन उसे नशे की गोलियां भी खिलाते थे।

मंदिरा बेदी ने बिकिनी में किया HOT WorkOut, फैंश के उड़ गए होश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *