शरद पवार के घर हुई बैठक में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को लेकर बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 22 Mar 2021

anil deshmukh

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह के भ्रष्टाचार के आरोपों की पृष्ठभूमि में राकांपा (NCP) के राज्य प्रमुख और महा विकास आघाडी सरकार में वरिष्ठ मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर तीन घंटे चली बैठक के बाद पाटिल ने कहा कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटक सामग्री वाले वाहन की घटना और ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले से ध्यान भटकाने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि इन दो घटनाओं पर ध्यान है और उसके बाद उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे. पाटिल ने कहा, ‘महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है.’ इससे पहले पवार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि देशमुख पर फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे।

देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के आरोपों के परिप्रेक्ष्य में राकांपा के शीर्ष नेताओं की यहां बैठक हुई. सिंह ने दावा किया है कि देशमुख चाहते थे कि पुलिस अधिकारी मुंबई में होटल और बार से उनके लिए हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करें।

देशमुख के खिलाफ सिंह के आरोप गंभीर

पवार ने वरिष्ठ नेताओं सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राकांपा के महाराष्ट्र प्रमुख और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल के साथ बैठक की. शरद पवार ने कहा कि देशमुख के खिलाफ सिंह के आरोप गंभीर हैं और उनकी गहन जांच किए जाने की जरूरत है. पवार के आवास पर बैठक से पहले शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी उनसे मुलाकात की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी अलग से पवार से मुलाकात की।

गृहमंत्री पर ये है आरोप

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कमिश्नर ने अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बता दें कि हाल ही में परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था। परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा कि सचिन वाजे ने मुझे बताया था कि अनिल देशमुख ने उससे हर महीने 100 करोड़ रुपये करने को कहा था।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *