पंजाब : पति को धोखा देकर गैर मर्द से अवैध संबंध बनाने वाली महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 22 Mar 2021

suicide

लुधियाना। शहर की एक महिला काे युवक से प्रेम संबंध रखने पर अपनी जान से हाथ धाेना पड़ा। युवक उसे कुछ समय से परेशान कर रहा था। शेरपुर कलां इलाके में एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। मामले का पता तब चला जब महिला का पति घर लौटा। उसने देखा कि पत्नी ने पंखे के साथ साड़ी बांधकर फंदा लगाया था।

सूचना मिलते ही थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान 32 वर्षीय ममता देवी के रूप में हुई। उसके दो बच्चे भी हैं। थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर के मुताबिक ममता देवी अपने पति व दो बच्चों के साथ के इलाके में पिछले काफी समय से रह रही थी। इसी बीच चार साल पहले इलाके में ही रहने वाले शिवपूजन से उसके अवैध संबंध बन गए।

कुछ दिन पहले ही इसकी भनक उसके पति को लग गई। इसी कारण वह परेशान रहने लगी थी और फिर शिवपूजन से दूरी बना ली। दूसरी तरफ शिवपूजन उसे लगातार संबंध बनाने के लिए तंग करता रहा। इसी से तंग आकर उसने फंदा लगा लिया। घटना के समय महिला के दोनों बेटे (14 व 10 वर्षीय) ट्यूशन पढ़ने गए हुए थे।

रविवार को महिला के स्वजनों के आने के बाद पुलिस ने महिला के पति व परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपित प्रेमी शेरपुर कलां निवासी शिवपूजन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *