विधानसभा चुनाव के मद्देनजऱ पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा मतदाता सूची का निरंतर अपडेशन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 446 शब्द|📅 23 Mar 2021

punjab

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजऱ मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के कार्यालय ने मतदाता सूची को लगातार अपडेट करने की मुहिम शुरू की है। भारतीय चुनाव आयोग (ई.सी.आई.) की मौजूदा नीति के अनुसार आने वाले साल की 1 जनवरी को योग्यता के लिए निर्धारित तारीख़ मानते हुए मतदाता सूचियों में संशोधन किया गया है।

क्योंकि सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में हर साल के आखिरी हिस्से में (आम तौर पर साल की आखिरी तिमाही दौरान) यह संशोधन किया जाता है जिससे अगले साल के जनवरी महीने के पहले हफ्ते में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा सके। बता दें कि अगले साल के शुरू में पंजाब राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं इसलिए अपडेशन का काम लगातार पूरे ज़ोर-शोर से किया जा रहा है।

100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन को यकीनी बनाएं

सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (एस.वी.ई.ई.पी.) के अंतर्गत लोगों को मुहिम के प्रति जागरूक करने के लिए मास-मीडिया और सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए एक व्यापक जागरूकता मुहिम तैयार की जा रही है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू, आई.ए.एस. ने कहा कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सही और त्रुटि मुक्त मतदाता सूची बहुत ज़रूरी है।

उन्होंने पंजाब के मतदाताओं और चुनाव अधिकारियों से अपील की कि वह योग्य नागरिकों के 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन को यकीनी बनाएं। इस मुहिम बारे अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती माधवी कटारिया, आई.ए.एस.ने कहा कि मतदाता सूची में बनते सुधारों के लिए उचित कदम उठाने के अलावा योग्य मतदाताओं के 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन को यकीनी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। महामारी की स्थिति के मद्देनजऱ यह मुहिम टेक्नोलॉजी पर आधारित है इसलिए डिजिटल मीडिया की पूरी मदद ली जा रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म बहुत प्रभावी

आज के समय में सोशल मीडिया बहुत लोकप्रिय है और लोगों खासकर नौजवानों को इसकी अच्छी जानकारी है इसलिए जागरूकता फैलाने के लिए इस माध्यम का बहुत प्रभावशाली और सहज प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा शिकायत निवारण के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म बहुत प्रभावी हैं। अगर कोई शिकायत सोशल मीडिया के द्वारा पाई जाती है तो यह मामला तुरंत चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों (ई.आर.ओ.) और चुनाव तहसीलदारों के व्हाट्सऐप ग्रुपों में पहुँच जाता है और सम्बन्धित चुनाव अधिकारियों को शिकायत के निपटारे के लिए निर्देश दिए जाते हैं।

नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, सुधार या नाम हटाने जैसी सेवाएं लेने के लिए डी.सी कार्यालय, चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों के कार्यालय में या सम्बन्धित बूथ स्तर अफ़सर (बी.एल.ओ.) के साथ संपर्क करके फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा ये सेवाएं www.voterportal.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप के द्वारा भी प्राप्त की जा सकती हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *