बंगाली मानुष को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने का ममता सरकार ने पाप किया, आपका हक वापस दिलाएगी भाजपा : शेखावत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 24 Mar 2021

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बेहला पश्चिम में भाजपा प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर मांगे वोट। पुष्पवर्षा के साथ लोगों ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का जय श्रीराम के नारों से किया स्वागत

gajendra sungh2

डेली संवाद, कोलकाता
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को बेहला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में अवगत करवाते हुए वोट मांगे। इस दौरान उनके साथ बेहला पश्चिम से भाजपा की प्रत्याशी और अन्य कार्यकर्ता भी थे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बेहला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ए.के. पाल रोड समेत आसपास के इलाके में डोर-टू-डोर कैंपेन के साथ साथ क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी की। इस दौरान मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अनेकों योजनाएं शुरू की, लेकिन पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने इन योजनाओं से यहां के लोगों को वंचित रखा। देश के नागरिकों को जब प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना समेत तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा था, तो बंगाल में ममता दीदी ने इन योजनाओं से यहां के लोगों को वंचित रखकर सबसे बड़ा पाप किया है।

जय श्रीराम के नारों के साथ स्वागत

गजेंद्र सिंह शेखावत ने घर-घर जाकर वोट मांगते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं का लाभ आप सभी को भी मिलेगा, आप सभी इस चुनाव में कमल के फूल पर वोट देकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत में भागीदार बनें, जिससे आपको अपना हक मिल सके। गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी की और उन्हें हर बूथ को मजबूत बनाने के टिप्स दिए। इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। डोर टू डोर कैंपेन के दौरान चारों तरफ से जय श्रीराम के नारों से स्थानीय लोग मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत कर रहे थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *