Big Breaking: सीबीआई ने 11 राज्यों में 100 जगहों पर एक साथ की छापेमारी, कई दिग्गजों के घर और दफ्तर में सर्च जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 377 शब्द|📅 25 Mar 2021

cbi raid

नई दिल्ली। सीबीआई ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 100 स्थानों पर छापेमारी की। 11 राज्यों व संघ शासित प्रदेशों में यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी के 30 से ज्यादा मामलों में की गई। इन मामलों में कुल 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। सीबीआई ने अलग-अलग बैंक फ्रॉड के करीब 30 केसों में यह राष्ट्रव्यापी छापेमारी की है। सीबीआई ने ये छापेमारी दिल्ली, महाराष्ट, कर्नाटक, यूपी में अलग-अलग फर्म्स में की है।

एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, ओवरसीज़, यूनियन बैंक, आईडीबीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट, सेंट्रल बैंक मिलाकर करीब 30 बैंकों के विजिलेंस डिपार्टमेंट के साथ मिलकर ज्वाइंट सर्च किया गया। इन बैंकों ने अलग-अलग फर्म्स के फ्रॉड को लेकर शिकायतें की थी।

11 राज्यों व संघ शासित प्रदेशों में यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी के 30 से ज्यादा मामलों में की गई है। इन मामलों में कुल 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। फर्म्स के मालिकों से भी पूछताछ की गई है। जांच एजेंसी ने छापे के लिए विभिन्न विभागों के सतर्कता दलों के साथ समन्वय किया था।

ईडी ने बिहार के एक न्यास के प्रर्वतकों की संपत्तियां जब्त कीं

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार के एक व्यक्ति और उसके परिवार की एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की हैं। ये सभी एक न्यास के प्रवर्तक हैं। इन पर मेडिकल कॉलेज की सदस्यता दिलाने का लालच देकर निवेशकों के साथ ठगी करने का आरोप है। ईडी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि उसने धन शोधन रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत बिहार के पटना एवं सासाराम जिले में स्थित 14 अचल संपत्तियों, बैंक खातों और जीवन बीमा पॉलिसी को जब्त करने के लिए आदेश जारी किए हैं।

ईडी ने एक बयान में कहा कि यह संपत्तियां बौद्ध वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी सीता कुमारी और बेटी लिप्सा कुमार से संबंधित हैं। बयान के मुताबिक, जांच में पाया गया कि आरोपियों ने ट्रस्ट के अन्य सदस्यों को झूठा आश्वासन दिया कि ट्रस्ट एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने जा रहा है और दान देने वालों को इसमें आजीवन सदस्यता दी जाएगी। इसके मुताबिक, लालच देकर आरोपियों ने सदस्यों से भारी राशि एकत्र की और बाद में ट्रस्ट के बैंक खाते से रकम को निजी खातों में स्थानांतरित किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *