केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के प्रयासों से पंजाब में मिलिंग शुरू, शैलर मालिकों ने किया धन्यवाद

Daily Samvad
1 Min Read

som parkash

डेली संवाद, नई दिल्ली
केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश के साथ गुरुवार को राष्ट्रीय शेलर संघ की वर्चुअल मीटिंग हुई। इस दौरान शेलर संघ के प्रधान रोहित, महामंत्री प्रेम गोयल, अभिनंदन और अन्य साथियों द्वारा पंजाब सरकार द्वारा मिलिंग के काम मे की जा रही अड़चनों के बारे में बताया।

शेलर संघ के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने केंद्रीय सचिव सुधांशु पांडेय से बात कर मिलिंग का काम शुरू करवाया। पिछले कई महीनों से मिलिंग का कम न होने से शेलर मालिक परेशान थे। जिससे वे लगातार सोम प्रकाश के संपर्क में थे।

सोम प्रकाश के प्रयासों के बाद मिलिंग का काम शुरू होते ही शेलर मालिकों मे खुशी की लहर दौड़ गयी। शेलर संघ के प्रधान रोहित ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश का धन्यवाद किया।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *