Big News: पंजाब पुलिस के 6 पुलिसकर्मी सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 26 Mar 2021

suspended

डेली संवाद, जालंधर
सिविल अस्पताल से कोरोना पाजीटिव नशा तस्कर के फरारी के बाद 6 पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नशा तस्कार आज सुबह सिविल अस्पताल से फरार हुआ था। जिसके बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ था। इस बीच देर शाम 6 पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया।

सिविल अस्पताल से बठिंडा के रायखाना निवासी नशा तस्कर अवतार सिंह कोरोना पाजीटव होने पर भर्ती था। इसकी रखवाली के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी। नशा तस्कर अवतार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही पुलिस ने अवतार सिंह को 1000 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का कोरोना टेस्ट करवाया तो वह संक्रमित मिला तो उसे सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में दाखिल करवाया गया।

शुक्रवार तडक़े जब सुरक्षा कर्मी गहरी नींद में थे तो आरोपी अवतार सिंह कमरे की खिडक़ी से कूद कर भाग गया। सुरक्षा कर्मियों ने नशा तस्कर के फरार होने की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें सस्पेंड कर दिया गया गया है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि पुलिस अफसरों ने नहीं की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *