यूपी पंचायत चुनाव: 4 चरणों में होंगे चुनाव, 15,19, 26, 29 अप्रैल को मतदान, 2 मई को परिणाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 26 Mar 2021

up election

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग (UP State Election Commission) ने पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Election 2021) के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. गांव की सरकार के लिए पहले चरण के तहत 15 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद 19 को दूसरे, 26 को तीसरे और 29 अप्रैल को चौथे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. वहीं, 2 मई को पंचायत चुनाव का परिणाम आएगा. चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है।

जानकारों के अनुसार, आयोग की ओर से पंचायत चुनाव का ऐलान होने के साथ ही अब सरकार का सुप्रीम कोर्ट में यह तर्क होगा कि उसने हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर पहले आरक्षण सूची जारी की और उसके बाद चुनाव का ऐलान कर दिया है. ऐसे में अब जनहित याचिका महत्वहीन हो गई है।

बता दें कि उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को ही सभी आपत्तियों को निस्‍तारित कर दिया था. लिहाजा चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस को अहम माना जा रहा था. दरअसल पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जो नई आरक्षण सूची तैयार कराई गई, शुक्रवार को सभी जिलों में उसका अंतिम प्रकाशन हो जाना है।

पंचायत चुनाव से जुड़ी महत्‍वपूर्ण तिथियां

  • 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव
  • 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
  • 19 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान
  • 26 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान
  • 29 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान
  • 2 मई को शुरू होगी मतगणना
  • 3 अप्रैल से नामांकन प्रकिया

3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया

दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक किया जा सकेगा नामांकन। तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा नामांकन। चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होगा नामांकन। उधर, संभावित दावेदर प्रचार के लिए मैदान में उतर भी गए हैं. इससे गांव की राजनीति तेज हो गई है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो चुके हैं सरकार और निर्वाचन आयोग की पूरी तैयारी हो गई है. सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण को लेकर 26 मार्च को ही अहम सुनवाई भी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *