डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की से सात लड़कों ने कई रात तक रेप किया। किसी तरह से चुंगल भागी लड़की ने आपबीती पुलिस को बताई है, तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। यह घिनौना काम लड़की के प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
फाेन पर बने प्रेम संबंधाें ने एक नाबालिग लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी। जालंधर में शादी का झांसा देकर नाबालिग को युवक बहला-फुसलाकर ले आया। इसके बाद जाे हुआ वह काफी खाैफनाक था। युवक ने सात दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की अनुसूचित जाति परिवार से संबंधित बताई जा रही है।
दाेनाें के प्रेम संबंध बन गए
घटना के बाद नाबालिग ने पुलिस काे दी शिकायत में आराेप लगाया कि कुछ समय पहले उसकी संदीप से जान पहचान हुई थी। दोनों की फोन पर बातचीत होती रहती थी। इसके बाद दाेनाें के प्रेम संबंध बन गए। संदीप ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और वह मान गई। 15 मार्च को संदीप ने फोन किया कि वह अगले दिन बस स्टैंड पर आ जाए। वह दोनों जालंधर जाकर शादी कर लेंगे।
पीड़िता ने बताया कि वह उसकी बातों में आकर 16 मार्च को सुबह छह बजे घर से चली गई और संदीप उसे जालंधर ले गया। संदीप ने वहां उसे एक कमरे में रखा। वहां संदीप ने सात दोस्तों के साथ मिलकर बारी-बारी दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।