पंजाब: MLA पर कातिलाना हमले के बाद अकाली-भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा – कैप्टन सरकार पूरी तरह फेल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 27 Mar 2021

badal - ashwani

डेली संवाद, चंडीगढ़
अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर मलौट में हुआ कातिलाना हमला तथा उनकी सरेआम की गई बेइज्जती व बदनामी प्रदेश के इतिहास में “दुखद दिन” के रूप में दर्ज हो गई है। अश्विनी शर्मा ने इस हमले की घोर निंदा करते हुए कहाकि कैप्टन सरकार राज्य में कानून और व्यवस्था की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में राजनीति सबसे निचले स्तर को छूने के लिए कांग्रेस सरकार इतिहास में दर्ज हो गई है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में कभी भी ऐसी “घृणित घटना” नहीं हुई है। लोकतांत्रिक रूप से स्थापित राजनीतिक दलों को विरोध करने और निंदा करने का पूरा अधिकार है, लेकिन एक “शालीनता का कोड” होता है जिसका पालन सभी सभ्य समाज करते हैं। शर्मा ने कहा कि विधायक की सुरक्षा में तैनात पुलिस अपने निर्वाचित विधायक की रक्षा नहीं कर सकी।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के रूप में शासन करने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें शासन के लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। शर्मा ने कहाकि एक राजनीतिक दल के रूप में भाजपा को राज्य के नागरिकों की आवाज़ तथा उनसे जुड़े गंभीर मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से उठाने का पूरा अधिकार है और यह घटना असंतोष की आवाज को दबाने का प्रयास है।

विधायक की रक्षा करने में पंजाब पुलिस फेल – सुखबीर

वहीं, अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि मलोट में भाजपा के अबोहर विधायक अरुण नारंग पर हुआ हिंसक हमला बेहद निंदनीय है। निर्वाचित प्रतिनिधि की गरिमा की रक्षा करने में विफल रहने पर राज्य पुलिस पर जिम्मेदारी तय करने के लिए घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। शर्मनाक है कि कांग्रेस सरकार कानून और व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है।

भाजपा की महिला सांसद के चेहरे पर फेंका गया जहरीला रंग, देखें VIDEO

https://youtu.be/DpAm1Neiqpc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *