पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब सप्ताह के सभी दिनों में होगा कोविड टीकाकरण, ये है पूरा प्रोसीजर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 557 शब्द|📅 27 Mar 2021

vinni mahajan

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड टीकाकरण मुहिम का दायरा बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार सप्ताह के सभी दिनों के दौरान टीकाकरण की सुविधा प्रदान कर रही है। इसके अलावा सैशन साईटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी और राज्य में योग्य व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए किसी भी पहचान पत्र को वैध माना जाएगा। ऐसा पिछले कई दिनों से राज्य में रोज़ाना के कोविड के नए मामलों में अचानक हुई वृद्धि के साथ कारगर ढंग से निपटने के लिए किया गया है।

इस सम्बन्धी फ़ैसला कोविड हालात और चल रही टीकाकरण मुहिम की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन की अध्यक्षता अधीन हुई वर्चुअल मीटिंग के दौरान लिया गया। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों को हिदायत की कि अधिक से अधिक आबादी को कवर करें और महामारी से मानवीय जानों के बचाव के लिए चल रही टीकाकरण मुहिम को तेज़ किया जाए। उन्होंने लोगों के दरमियान कोविड नियमों के सख़्ती से लागूकरण पर भी ज़ोर दिया।

सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण किया जा रहा है

विवरण साझे करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के अलावा सरकार द्वारा सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण करने सम्बन्धी हाल ही में दी गई मंज़ूरी का हवाला देते हुए श्रीमती महाजन ने चल रही टीकाकरण मुहिम का दायरा बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य और अन्य सम्बन्धित विभागों को अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थाओं का सहयोग लेने के लिए कहा।

सरकारी और निजी सुविधाओं में टीकाकरण जारी रखने के अलावा मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को यह भी हिदायत की कि अधिक से अधिक लोगों को कवर करने के लिए विशेष टीकाकरण कैंप लगाए जाएँ। श्रीमती विनी महाजन ने हिदायत की कि 45 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों के लिए 1 अप्रैल से टीकाकरण मुहिम शुरू होने से पहले 31 मार्च तक सभी प्रबंध मुकम्मल किए जाएँ, जिससे आखिऱी समय में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत की कि संवेदनशील वर्गों जैसे पत्रकारों, दुकानदारों, सरकारी कर्मचारियों $खासकर जो लोगों के संपर्क में आते हैं, को सबसे पहले टीका लगाया जाए।

माईक्रो कंटेनमैंट ज़ोनों में 100 प्रतिशत टेस्टिंग

उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने और वायरस के फैलाव को रोकने पर ध्यान केन्द्रित किया जाना चाहिए, क्योंकि राज्य में कोविड के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं। श्रीमती महाजन ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को कहा कि कोविड टैस्ट की रिपोर्ट सम्बन्धित व्यक्ति तक 15 घंटों में पहुंचनी यकीनी बनाई जाए, क्योंकि पहले पता लगने से वायरस के फैलाव को प्रभावशाली ढंग से काबू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को माईक्रो कंटेनमैंट ज़ोनों में 100 प्रतिशत टेस्टिंग यकीनी बनाने की हिदायत भी की।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल ने कहा कि किसी भी फोटो पहचान पत्र को टीकाकरण के लिए योग्य माना जाएगा और किसी विशेष पहचान पत्र पर ज़ोर देने की ज़रूरत नहीं है। मीटिंग में हिस्सा लेते हुए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब श्री दिनकर गुप्ता ने कहा कि राज्य की पुलिस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए तत्पर है और मास्क न पहनने के कारण राज्य में अब तक 90,363 व्यक्तियों को कोविड टेस्टिंग के लिए ले जाया गया है। इसके साथ ही मास्क न पहनने के कारण एक सप्ताह में 18,500 से अधिक व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *