दीनानाथ प्रधान की मेहनत रंग लाई, MLA बेरी और मेयर राजा ने भारत नगर से हाईटेंशन वायर हटाने का काम शुरू करवाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 27 Mar 2021

DINANATH

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के नेता दीनानाथ प्रधान की मेहनत आखिरकार रंग लाई। उनके अथक प्रयास से शनिवार को विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा ने भारत नगर और कमल विहार में घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन वायर को हटवाने का काम शुरू किया। दीनानाथ प्रधान ने इसके लिए विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा का धन्यवाद किया।

भारत नगर और कमल विहार समेत बशीरपुरा में कई घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन वायर से लोगों में हमेशा करंट आने का डर बना रहता था। इसे लेकर लोगों के साथ दीनानाथ प्रधान सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा से मांग की थी। जिस पर विधायक राजिंदर बेरी ने कहा था कि हाईटेंशन वायर हटाया जाएगा।

शनिवार को विधायक राजिंदर बेरी के साथ मेयर जगदीश राजा ने भारत नगर में हाईटेंशन वायर हटाने के काम की शुरूआत की। विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि दीनानाथ प्रधान के अथक प्रयास से यह काम संभव हो सका। उन्होंने कहा कि भारत नगर और कमल विहार के लोगों के लिए अब हाईटेंशन वायर खतरा नहीं बनेगा।

दीनानाथ प्रधान ने विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा का धन्यवाद करते हुए कहा कि कमल विहार और भारत नगर के लोग मौत के साए में जी रहे थे। बिजली के हाईटेंशन वायर हटने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर भारत नगर औऱ कमल विहार के लोगों ने दीनानाथ प्रधान का धन्यवाद किया है।

भाजपा की महिला सांसद के चेहरे पर फेंका गया जहरीला रंग, देखें VIDEO

https://youtu.be/DpAm1Neiqpc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *