बंगाल और असम में मतदान जारी, मिदनापुर में हिंसा, सब इंस्पैक्टर समेत कई घायल

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

west bengal election

कोलकाता। महीने भर के चुनावी प्रचार के बाद राजनीतिक पार्टियों की परीक्षा का पहला चरण आ गया है। आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिम बंगाल और असम की कुल 77 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इनमें बंगाल की 30 और असम की 47 सीटें शामिल हैं। बंगाल में जिन 30 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 26 पिछली बार यानी 2016 के विधानसभा चुनाव में TMC के खाते में गई थीं।

बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के पोताशपुर से वोटिंग की शुरुआत में ही हिंसा की खबर आई। यहां कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, इसमें एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।​​​​​ वहीं पश्चिमी मिदनापुर के सालबोनी में माकपा उम्मीदवार सुशांत घोष पर हमले की खबर है। हमले का आरोप TMC कार्यकर्ताओं पर लगा है।

शुभेंदु अधिकारी का दबदबा माना जाता है

मिदनापुर की जिन 13 सीटों पर आज वोटिंग है, इन पर TMC से बीजेपी में आए शुभेंदु अधिकारी का दबदबा माना जाता है। इधर, असम में पहले फेज में ही मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल मैदान में हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों राज्यों के वोटर्स खासकर युवाओं से सोशल मीडिया के जरिए अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने पहुंचें।

बंगाल और असम की 77 सीटों पर कुल 455 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों राज्यों में मिलाकर 1.54 करोड़ मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बंगाल में पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग भी सख्त नजर आ रहा है। दोनों राज्यों में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। बंगाल में केंद्रीय पुलिस बल की 730 कंपनियां तैनात की गई हैं। एक कंपनी में 100 पुलिसकर्मी हैं। यानी बंगाल में पहले फेज के दौरान सुरक्षा की कमान 73,000 पुलिसकर्मियों के हाथों में है।

केंद्रीय पुलिस बल की 730 कंपनियां तैनात

बंगाल की 294 सीटों में से 30 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इन पर 191 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 21 महिलाए हैं। बंगाल में पहले फेज में 73,80, 942 मतदाता वोटिंग करेंगे। इसमें 37,52,938 पुरुष और 36,27,949 महिलाएं हैं। वोटर्स में 55 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। इस फेज में 1,23,393 ऐसे व्यक्ति वोट करेंगे, जिनकी उम्र 80 से 90 के बीच है। चुनाव में 40,408 दिव्यांग भी मतदान करेंगे।

पहले फेज के लिए बंगाल में 10,288 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बंगाल में केंद्रीय पुलिस की 92 कंपनी बांकुरा, 169 पूर्वी मेदिनीपुर, 139 पश्चिम मेदिनीपुर, 186 पुरुलिया और 144 झारग्राम में तैनात की गई हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इन 30 सीटों में से 21 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई थी, जबकि TMC 9 सीटों पर ही आगे रही थी।

बंगाल में 21 महिलाएं चुनावी मैदान में

पहले चरण में असम की 126 में से 47 सीटों पर चुनाव है। इन पर 264 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले फेज में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल मजुली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजीव लोचन पेगु से है। इस चरण में स्पीकर हितेंद्रनाथ गोस्वामी जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। उनका मुकाबला पूर्व कांग्रेस विधायक राना गोस्वामी से है।

कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा भी नजीरा और गोहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। एक और हाईप्रोफाइल सीट टिटाबोर है। जिस पर बीजेपी के सिटिंग विधायक हेमंत कलिता और कांग्रेस के भास्कर ज्योति बरुआ का मुकाबला है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई चार बार जीते हैं। असम में बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन के अलावा असम जातीय परिषद भी मैदान में है।















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *