शर्मनाक: दुष्कर्म पीड़िता को गांव के लोगों ने पीटा, आरोपी के साथ बांधकर गांव में निकाला जुलूस

Daily Samvad
3 Min Read

rapesushil rinku kaku ahluwalia jagdish raja - rajinder beri

भोपाल। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। आलीराजपुर में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को उसी के रिश्तेदारों ने आरोपी के साथ बांधकर पहले रात में पिटाई की। अगली सुबह दोनों को रस्सी से बांधकर उनका गांव में जुलूस भी निकाला। बेशर्मी की हद तो तब हो गई, जब दोनों को बांधकर तमाशबीन बने लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक नाबालिग लड़की को एक युवक के साथ रस्सी से बांधा हुआ है। लोगों का हुजूम साथ चल रहा है। कुछ युवक भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पीड़िता और दुष्कर्मी का एक साथ जुलूस निकाल रहे हैं। घटना शनिवार जोबट थाना क्षेत्र की बताई गई है। रविवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसमें तत्काल एक्शन लेते हुए  पीड़िता के 6 रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज कीं दो एफआईआर, नामजद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में पीड़िता की ओर से दो एफआईआर दर्ज की हैं। पहली पीड़िता की ओर से दुष्कर्मी के खिलाफ की गई है। इसमें धारा 376 के साथ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी एफआईआर में पीड़िता ने अपने ही परिजनों के खिलाफ मारपीट करने, बंधक बनाने, अपमानजनक व्यवहार करने ओर जान से मारने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार दोनों एफआईआर के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शादीशुदा है आरोपी, काम के दौरान मिले

एसपी विजय भागवानी के अनुसार, दुष्कर्म का आरोपी शादीशुदा है। पीड़िता और आरोपी की मुलाकात गुजरात में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने गांव लौट आए थे। यहां पीड़िता के साथ आरोपी को उसके रिश्तेदारों ने पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। दोनों को रस्सी से बांधा गया। एसपी विजय भागवानी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़िता की ओर से दो एफआईआर की गई। मुख्य आरोपी सहित पीड़िता के साथ मारपीट करने वाले रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar