Big News: भाजपा नेता पर कातिलाना हमला, रॉड से पीटा, गाड़ी पर ईंट बरसाए

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 30 Mar 2021

bjp leader attack

sushil rinku kaku ahluwalia jagdish raja - rajinder beri

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारी सुरक्षा और केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद राजनीतिक हिंसा नहीं थम रही है। मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर और मोयना विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अशोक डिंडा पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पूर्वी मिदनापुर के मोयना में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी कार पर लाठियों और पत्थरों से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि डिंडा को चोटें आई हैं। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।

एक दिन पहले ही नंदीग्राम में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर भी हमले का प्रयास किया गया था। टीएमसी का झंडा थामे लोगों ने उनके काफिले को घेर लिया था। डिंडा के मैनेजर ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी नेता करीब 4:30 पर रोड शो से लौट रहे थे। तभी सैकड़ों गुडों ने लाठी, रॉड और पत्थरों के साथ उनपर हमला कर दिया। गाड़ी पर पत्थर फेंके गए, जिससे डिंडा के कंधे में चोट लगी है।

लाठी, रॉड और ईंटों से हमला कर दिया

डिंडा के मैनेजर ने बताया, ”घटना मोयना बाजार के सामने हुई, जब हम रोड शो से लौट रहे थे। वहां एक टीएमसी का स्थानीय गुंडा शाहजहान अली था और उसके साथ सौ से ज्यादा लोग थे। उन्होंने लाठी, रॉड और ईंटों से हमला कर दिया। उन्होंने सभी रास्ते जाम कर दिए थे और बचने का कोई रास्ता नहीं था। दादा (डिंडा) बीच वाली सीट पर बैठे थे सौभाग्य से अपना सिर उस समय नीचे कर लिया जब एक बड़ा पत्थर शीशा तोड़ते हुआ अंदर आया।”

उन्होंने बताया कि घटना के बाद डिंडा के कंधे में बहुत दर्द है। टीएमसी ने आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि यह बीजेपी की अंदरुनी लड़ाई का नतीजा है। टीएमसी के जिला अध्यक्ष अखिल गिरी ने कहा, ”बीजेपी के पुराने नेता डिंडा को उम्मीदवार के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इस घटना से टीएमसी का कुछ लेनादेना नहीं है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *