Big News: सियासी षड्यंत्र का शिकार हो गए ‘गुरु’, नवजोत सिद्धू ने बयां किया अपना दर्द, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 31 Mar 2021

navjot sidhu

sushil rinku

kaku ahluwalia

jagdish raja - rajinder beri

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब की सियासत मैं उथल-पुथल जारी है। यह उथल-पुथल उस वक्त और तेज हो गई है जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार प्रशांत किशोर ने अपना काम शुरू कर दिया है।

इसी दौरान पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इस समय पंजाब की सियासत में हाशिये पर चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ कभी लंच करते हैं तो कभी नाश्ता, लेकिन उनकी मनोकामना पूरी नहीं हो पा रही है। नवजोत सिंह सिद्धू की मनोकामना पूरी करने के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत जी जद्दोजहद कर रहे हैं लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू को उनका मनचाहा पद या पोस्ट नहीं दिया जा रहा है।

जिससे नवजोत सिंह सिद्धू सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते दिखते हैं। हाल ही में सिद्धू ने ट्विटर पर लिखा है कि उनके साथ षड्यंत्र हो रहा है यह षड्यंत्र कौन कर रहा है इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। उन्होंने लिखा कि ‘एक समय था जब मंत्र काम करते थे , उसके बाद एक समय आया जिसमें तंत्र काम करते थे , फिर समय आया जिसमें यंत्र काम करते थे । आज के समय में षड्यंत्र काम करते हैं।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *