घूसखोरी: साहब के लिए रिश्वत की रकम वसूलता था गार्ड, विजलेंस ने 4.50 लाख रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 465 शब्द|📅 31 Mar 2021

bribe

sushil rinku

kaku ahluwalia

jagdish raja - rajinder beri

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सब-तहसील माजरी, एस.ए.एस. नगर में तैनात वन गार्ड रणजीत ख़ान को अपने सीनियर ब्लाक अफ़सर बलदेव सिंह की तरफ़ से 4,50,000 रुपए की रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डी.जी.पी.-कम-चीफ़ डायरैक्टर विजीलैंस ब्यूरो श्री बी.के. उप्पल ने बताया कि मिर्जापुर में तैनात दोषी ब्लाक अफ़सर बलदेव सिंह ने शिकायतकर्ता भूपाल कुमार निवासी खरड़ से लकड़ी को सरकारी कुल्हाड़े से निशान लगाने के लिए 5,50,000 रुपए की माँग की थी।

उन्होंने बताया कि उसने शिकायतकर्ता से बीती 28/03/2021 को 5,00,000 रुपए रिश्वत के तौर पर पहले ही ले लिए थे। अब रिशवत की माँग बिना निशान वाले कुछ पेड़ काटने और खुले बाज़ार में लकड की ढुलाई के लिए कम जुर्माना लगाने के लिए की गई थी। विजीलैंस ब्यूरो के प्रमुख ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता को वन विभाग की तरफ से माजरी ब्लाक के गाँव मिर्जापुर में ख़ैर के पेड़ काटने और बेचने के लिए बाकायदा पर्मिट जारी किया गया है और उसके पास 31/3/2021 तक साइट से पेड़ हटाने की आज्ञा है। अब संदिग्धों के द्वारा उसको लकड़ी ले जाने से इस कारण रोक दिया गया कि उसके खि़लाफ़ बिना निशान वाले गलत वृक्षों को काटने में बेनियमियों करने सम्बन्धी शिकायत है।

शिकायतकर्ता से 2000 रुपए प्रति वृक्ष की माँग की थी

डीजीपी विजीलैंस ब्यूरो ने बताया कि उक्त दोषियों ने शिकायतकर्ता से 2000 रुपए प्रति वृक्ष की माँग की थी और पहले ही उनसे 5 लाख रुपए ले लिए थे परन्तु अब वह लकड़ी की ढुलाई करने, जुर्माना 3,54,000 रुपए से घटा कर 2,50,000 करने और शिकायतकर्ता के साथी के नाम और जुर्माना रिपोर्ट जारी करने के बदले रिशवत की बाकी राशि 3,20,000 रुपए की माँग कर रहे थे।

श्री बी.के. उप्पल ने बताया कि दोषी रणजीत ख़ान को आज उसके सीनियर ब्लाक अधिकारी बलदेव सिंह की तरफ़ से शिकायतकर्ता से 4,50,000 रुपए रिशवत लेते हुए, ओमैकस टावर पार्किंग एरिया से गिरफ़्तार किया गया है। तलाशी के दौरान मौके पर ही मुलजिम की कार में से 4,64,000 रुपए की नकदी भी बरामद की गई। इस रकम के स्रोत सम्बन्धी आगे जांच जारी है। इसके इलावा दोषी रणजीत ख़ान के घर की तलाशी के दौरान वहाँ से 1,00,000 रुपए भी बरामद किये गए हैं। यह दोषी की तरफ से पहले ली गई 5,00,000 रुपए की रिश्वत का बाकी हिस्सा है।

अन्य विवरण सांझे करते हुये उन्होंने बताया कि दोषी बलदेव सिंह ब्लाक अधिकारी अभी फ़रार है और उसको पकड़ने के लिए कोशिशें जारी हैं। इसके इलावा दोषी रणजीत ख़ान की कार में से ब्लाक अधिकारी, मिर्जापुर का अधिकारित हथौड़ा भी बरामद हुआ है। इस सम्बन्धी विजीलैंस थाना एस.ए.एस. नगर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और आई पी सी की धारा 120-बी के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *