Big News: भाजपा नेता के काफिले पर हमला, मीडिया की गाड़ियों में तोड़फोड़, पत्रकारों को भी पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 01 Apr 2021

west bengal

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और विधान सभा की 30 सीटों पर वोटिंग जारी है. इस बीच नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के काफिले पर हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक शुवेंदु अधिकारी के काफिले पर पथराव किया गया, जिससे काफिले में मौजूद कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम के कमालपुर में बूथ संख्या 170 के पास मीडिया कर्मियों के वाहन पर हमला किया गया। पत्रकारों को भी पीटा गया है।

हमले के बाद बीजेपी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने पश्चिम बंगाल में जंगलराज का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) बांग्लादेश के नारे लगाकर जीत हासिल करना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘ये पाकिस्तानियों का काम है, ‘जय बंगला’ बांग्लादेश का नारा है. उस बूथ पर एक विशेष समुदाय के मतदाता हैं, जो ऐसा कर रहे हैं।’

बंगाल के 4 जिलों की 30 सीटों पर मतदान

पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा. दूसरे चरण में 4 जिलों की 30 सीटों पर 191 प्रत्याशी मैदान में हैं. पश्चिम मेदिनीपुर की 9 सीटों, बांकुड़ा की 8, दक्षिण 24 परगना की 4 और पूर्व मेदिनीपुर की 9 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने सभी 10,620 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है और केंद्रीय बलों की करीब 651 कंपनियों को तैनात किया गया है।

पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) के दूसरे चरण में सबकी नजरें हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर टिकी है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ उनके पूर्व सहयोगी और बीजेपी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) मैदान में हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *