Big News: Twitter पर सियासत का ‘शकुनि’ लिखकर नवजोत सिद्धू ने किया बड़ा धमाका, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 01 Apr 2021

navjot sidhu

sushil rinku kaku ahluwalia jagdish raja - rajinder beri

डेली संवाद, जालंधर
“अर्जुन , भीम , युधिष्ठिर सारे समा गए इतिहास में । पर शकुनि के “ पासे “ अब भी हैं सियासी लोगों के हाथ में !! दाव खेला है पंजाब में …..!!!” यह तंज ट्वीटर पर लिखा है पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने। सिद्धू यही नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा कि – ‘चलने दो आंधियाँ हक़ीक़त की , ना जाने कौन से झोंके से बहरूपीयों के मुखौटे उड़ जाएँ।’

पंजाब की सियासत में हाशिए पर चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू आजकल अपने दिल का गुबार ट्वीटर पर जाहिर कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया – “एक समय था जब मंत्र काम करते थे , उसके बाद एक समय आया जिसमें तंत्र काम करते थे , फिर समय आया जिसमें यंत्र काम करते थे । आज के समय में षड्यंत्र काम करते हैं ।।”

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ कभी लंच करते हैं तो कभी नाश्ता, लेकिन उनकी मनोकामना पूरी नहीं हो पा रही है। नवजोत सिंह सिद्धू की मनोकामना पूरी करने के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत जी जद्दोजहद कर रहे हैं लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू को उनका मनचाहा पद या पोस्ट नहीं दिया जा रहा है।

navjot singh sidhu

जिससे नवजोत सिंह सिद्धू सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते दिखते हैं। हाल ही में सिद्धू ने ट्विटर पर लिखा है कि उनके साथ षड्यंत्र हो रहा है यह षड्यंत्र कौन कर रहा है इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। उन्होंने लिखा कि ‘एक समय था जब मंत्र काम करते थे , उसके बाद एक समय आया जिसमें तंत्र काम करते थे , फिर समय आया जिसमें यंत्र काम करते थे । आज के समय में षड्यंत्र काम करते हैं।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *