पंजाब JOBS: शिक्षा विभाग में 750 पदों पर निकली भर्ती, एसे करें आवेदन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 02 Apr 2021

Punjab-jobs

डेली संवाद, चंडीगढ़
अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब की तरफ से शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन के 750 पदों की भर्ती सम्बन्धती विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह प्रगटावा अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के चेयरमैन श्री रमन बहल ने आज यहाँ किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की 25 मार्च को हुई मीटिंग में 2280 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी गई थी।

जिसके पहले पड़ाव के तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सुयोग्य नेतृत्व अधीन पंजाब में विद्या का मानक ऊँचा उठाने के लिए शिक्षा विभाग में स्कूल लाइब्रेरियन के 750 पद भरने के लिए 5 अप्रैल, 2021 से आनलाइन आवेदन लेने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल रखी गई है और फीस 29 अप्रैल तक जमा करवाई जा सकती है।

बहल ने बताया कि पंजाब सरकार की घर-घर रोजगार की नीति के अंतर्गत बोर्ड की तरफ से जल्द ही और पदों के लिए विज्ञापन जारी किये जाएंगे। जिसमें जेल विभाग में वार्डर और मेट्रन के 847 पद, पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में लीगल क्लर्क के लगभग 199 पद, उद्योग और वाणिज्य विभाग में उच्च औद्योगिक उन्नति अफसर के 56 पद और ब्लाक स्तर प्रसार अफसर के 61 पद, आबकारी और कर विभाग में निरीक्षक के 51 पद, पंजाब वेयरहाऊसिंग में तकनीकी सहायक के 120 पदों के अलावा सामाजिक सुरक्षा विभाग में सुपरवाइजर के 112 पद और मछली पालन अफसर के 27 पद भी शामिल हैं।

पारदर्शी तरीके से करवाई जाएगी परीक्षा

बहल ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार की निष्पक्षता और पारदर्शिता की नीति पर पहरा देते हुए बोर्ड की तरफ से भर्ती में आधुनिक तकनीक जैसे जैमर, बायोमैट्रीक, वीडीओग्राफी आदि की मदद से परीक्षाओं को पारदर्शिता से सम्पूर्ण किया जायेगा और भर्ती केवल मेरिट पर ही की जायेगी। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील करते कहा कि वह बोर्ड की तरफ से उक्त पदों की भर्ती सम्बन्धी ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए डटकर मेहनत करें जिससे उम्मीदवारों का अपना और राज्य का भविष्य रौशन हो सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *