Big Breaking: भाजपा नेता की कार में लिफ्ट लेने वाले 4 अधिकारी सस्पैंड

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 406 शब्द|📅 02 Apr 2021

suspended

sushil rinku kaku ahluwalia jagdish raja - rajinder beri

असम। दूसरे राउंड की वोटिंग के बाद बीजेपी नेता से जुड़ी कार में में ईवीएम ले जाने का आरोप लगने पर चुनाव आयोग ने 4 अधिकारियों को सस्सेंड कर दिया है। इन 4 अफसरों में से एक पीठासीन अधिकारी भी है। दरअसल गुरुवार को मतदान के बाद करीमगंज जिले में बीजेपी कैंडिडेट से जुड़ी एक कार में ईवीएम मशीन मिलने का आरोप लगा था और हिंसा फैल गई थी। यही नहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी कई ट्वीट कर चुनाव आयोग से इस मामले में निर्णायक कार्रवाई की जाने की मांग की थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग की कार खराब होने के चलते पोलिंग एजेंट्स ने बीजेपी नेता से जुड़ी कार से लिफ्ट ले ली थी।

चुनाव आयोग ने कहा है कि जांच में सभी ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित पाई गई हैं। उनकी सील नहीं टूटी है। आयोग ने बताया कि ईवीएम समेत बीयू, सीयू और वीवीपैट को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित जमा कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद भी एहतियात के तौर पर रताबारी विधानसभा सीट के पोलिंग स्टेशन इंदिरा एम.वी. स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 149 पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा विशेष पर्यवेक्षक से पूरे मामले में रिपोर्ट भी मांगी गई है। दरअसल गुरुवार शाम को गुवाहाटी स्थित एक पत्रकार ने बीजेपी नेता से जुड़ी कार में ईवीएम मिलने का वीडियो ट्वीट किया था। यही नहीं कथित तौर पर ईवीएम पाए जाने पर भीड़ ने कार को घेर लिया था।

अचानक कार खराब होने पर ली थी लिफ्ट, छिड़ गया विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीमगंज जिले की रतबारी विधानसभा सीट पर वोटिंग के बाद जब पोलिंग टीम ईवीएम लेकर जा रही थी तो कार खराब हो गई। पोलिंग टीम स्ट्रॉन्ग रूम की ओर जा रही थी। कार खराब होने पर टीम की ओर से चुनाव आयोग से दूसरी गाड़ी की मांग की गई। पोलिंग अफसरों की ओर से दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की बात कही गई थी, लेकिन तब तक उन्होंने बीजेपी नेता से जुड़ी एक कार से लिफ्ट ले ली थी।

यह पूरा मामला गुरुवार रात को सामने आया, जब एक कार में ईवीएम मिलने पर 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ की ओर से पत्थरबाजी की बात सामने आई। हमले में कार के शीशे टूट गए। यह कार करीमगंज जिले की ही पाथरकंडी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल से जुड़ी हुई थी। हालांकि अब तक बीजेपी नेता की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *