Big News: भाजपा नेता के घर पर हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, जवाबी मुठभेड़ में तीन की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 02 Apr 2021

Big News: भाजपा नेता के घर पर हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, जवाबी मुठभेड़ में तीन की मौत sushil rinku kaku ahluwalia jagdish raja - rajinder beri

श्रीनगर। कश्‍मीर के पुलवामा जिले में चल रहे एनकाउंटर में लश्‍कर के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। बताया जाता है कि इनमें एक वही आतंकवादी है जिसने श्रीनगर में बुर्का पहनकर बीजेपी नेता के घर पर हमला किया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। शुक्रवार तड़के से ही सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को पुलवामा के काकापोरा इलाके में घेर रखा था। कई घंटे चले इस एनकाउंटर में आखिरकार तीनों आतंकवादी मारे गए।

गुरुवार को लश्‍कर के चार आतंकवादियों ने बीजेपी नेता अनवर अहमद के घर पर हमला किया था। इसमें वहां तैनात पुलिसकर्मी रमीज राजा की मौत हो गई थी, हालांकि बीजेपी नेता इस हमले में बच गए। कश्‍मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया था कि इनमें से एक आतंकवादी ने बुर्का पहनकर महिला की आवाज में बताया कि वह बीजेपी नेता के इलाके से आया है। उसे महिला समझकर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला तो पीछे खड़े दूसरे आतंकवादी ने राइफल निकाल ली।

आतंकवादियों ने फायर‍िंग शुरू कर दी

मामला भांपकर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की लेकिन आतंकवादियों ने फायर‍िंग शुरू कर दी। इसमें पुलिसकर्मी रमीज राजा शहीद हो गए। पुलिसकर्मियों की जवाबी फायरिंग पर आतंकवादी वहां से भाग गए। बाद में बीजेपी नेता के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई थी।

पुल‍िस को पता चला कि ये लश्‍कर के आतंकवादी हैं और श्रीनगर में रहते हैं। इसी घटना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्‍त टीम ने पुलवामा में घेराबंदी करके 3 आतंकवादियों को घेर लिया। इनकी कार्रवाई में पहले एक आतंकवादी ढेर हुआ, उसके बाद बाकी बचे दोनों आतंकवादी भी मारे गए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *