जालंधर में अपने NRI भाई को ही लाखों रुपए का रगड़ा लगा गई बहन, थाने में परचा दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 404 शब्द|📅 02 Apr 2021

fir police

sushil rinku kaku ahluwalia jagdish raja - rajinder beri

डेली संवाद, जालंधर
अमेरिका में रहने वाले सुच्चा सिंह नामक व्यक्ति को 15 साल से लाखों रुपये का चूना लगाने के मामले में एसएएस नगर (मोहाली) निवासी बहन हरमीत कौर और जीजा हरबंस सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को दी शिकायत में सुच्चा सिंह ने बताया था कि वह अमेरिका में रहता है। 2001 में उसकी बहन हरमीत कौर व जीजा हरबंस सिंह ने उसे जमीन लेकर दी थी और दोनों उस जमीन के केयरटेकर बने और उसकी जमीन की ठेका राशि भी लेते थे।

वहीं इसके बाद सुच्चा सिंह ने माडल टाउन में 12 मरले 55 वर्ग की जमीन खरीदी थी। 2003 में जमीन खरीदने के बाद तीन मंजिला इमारत थी, जिसमें दुकानें बनाई गई थीं। यह जमीन भी उसने 2004 में न्यू विजय नगर निवासी अमरजीत सिंह को संभालने के लिए दे दी और पावर अटार्नी उसके नाम कर दी। 2005 को उसने यह अटार्नी कैंसिल करवा कर अपनी माता बंत कौर के नाम करवा दी।

पावर अटार्नी कैंसिल करवा कर बहन हरमीत कौर के नाम पर कर दी

इसके बाद फिर से पावर अटार्नी कैंसिल करवा कर बहन हरमीत कौर के नाम पर कर दी। हरमीत कौर 2008 तक देखभाल करती रही जिसके बाद उसने सारी प्रापर्टी की पावर अटार्नी अपने जीजा हरबंस सिंह के नाम कर दी। 2019 में पावर अटार्नी कैंसिल करवा कर अमरजीत सिंह के नाम पर कर दी। इस दौरान उसने अपनी बहन हरमीत कौर के साथ एक साझा अकाउंट भी खुलवाया था, जिसमें ठेके व किराये के पैसे जमा होते थे। 2019 में पता चला कि उसके खाते में पैसे आए ही नहीं थे, हरमीत कौर व हरबंस सिंह ने फर्जी दस्तावेज व फर्जी खर्चे लगाकर सारे पैसे निकाल लिए और जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

इसकी शिकायत पहले भी पुलिस में दी थी। बाद में पता चला कि दोनों पति-पत्नी ने साजिश के तहत उसके साथ लाखों रुपये का धोखा किया है। वहीं जांच में यह भी साबित हुआ कि दोनों ने जमा पैसे में इंकम टैक्स भरने के नाम पर भी धोखा किया है। ऐसे में थाना छह की पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जालंधर में जांच के बाद इस मामले की जांच एआइजी कमिशन ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन, पंजाब, चंडीगढ़ के पास गई। वहां पर भी शिकायत पर जांच में धोखाधड़ी का मामला सामने आया, जिसके बाद कार्रवाई की। पुलिस आरोपितों की तलाश कर में जुटी है। (credit-jagran.com)

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *