
डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब राज्य में 10 अप्रैल 2021 से रबी सीजन 2021-22 की फ़सल गेहूँ की खरीद शुरू हो जायेगी और इस संबंधी समूचे प्रबंध कर लिए गए हैं। यह खुलासा आज यहाँ पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशू ने किया। उन्होंने बताया कि इस सीजन के दौरान भारत सरकार द्वारा गेहूँ की खरीद के निश्चित किये गए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975/- रुपए और समूह खरीद एजेंसियों समेत एफ.सी.आई. द्वारा गेहूँ की खरीद की जायेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य के कृषि और किसान कल्याण विभाग पंजाब द्वारा राज्य की मंडियों में 130 लाख मी.टन गेहूँ आने की संभावना है जिसमें से 8.50 लाख मी.टन गेहूँ की खरीद पनग्रेन द्वारा बतौर नोडल एजेंसी, राज्य में स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम अधीन योग्य लाभपात्रीयों को बाँटने के लिए और 121.5 लाख मी.टन गेहूँ की खरीद सैंट्रल पूल अधीन समूह एजेंसियों अर्थात पनग्रेन, मार्कफैड, पनसप, वेयरहाऊस और एफ.सी.आई द्वारा की जायेगी।
केंद्रों की संख्या 1872 से बढ़ाकर 4000 की
उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोविड-19 की महामारी के मद्देनज़र किसानों की सेहत सुरक्षा को यकीनी बनाने के मकसद से राज्य सरकार द्वारा गेहूँ की खरीद के लिए खरीद केंद्रों की संख्या 1872 से बढ़ाकर 4000 की जा रही है और लिकिंग प्लाण के अनुसार खरीद एजेंसियों के बीच अलॉटमेंट की गई है।
श्री आशू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा रबी सीजन 2021-22 दौरान सैंट्रल पूल के लिए गेहूँ की खरीद करने संबंधी एजेंसियों द्वारा 50 किलो की क्षमता वाली नई जूट/एच.डी.पी.ई/पी.पी बोरियों का अपेक्षित प्रबंध किया गया है और नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत बांटे जाने वाले गेहूँ की भराई के लिए ज़रूरी 30 किलो क्षमता की बोरियों का प्रबंध पनग्रेन द्वारा किया गया है। इस प्रबंध के अंतर्गत हर एक जिले में ज़रूरत के अनुसार बारदाना सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की हिदायत के अनुसार मंडी बोर्ड द्वारा मंडीवार, आढ़ती वार जारी किये टोकनों के अनुसार ही बारदाना मंडी में भेजते हुए संबंधी आढ़तियों को जारी किया जायेगा।
खरीद प्रक्रिया 31 मई 2021 तक जारी रहेगी
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की हिदायतों के अनुसार गेहूँ की बोरियाँ और नीले रंग का छापा लाल रंग के धागे के साथ सिलाई करने संबंधी हिदायतें जारी कर दी गई हैं। श्री आशू ने कहा कि कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालातों के मद्देनज़र राज्य सरकार द्वारा गेहूँ की खरीद का सीजन तारीख़ 10 अप्रैल 2021 से शुरू करने का फ़ैसला लिया गया था और यह खरीद प्रक्रिया 31 मई 2021 तक जारी रहेगी। सीजन के दौरान सरकार द्वारा गेहूँ की बोली का समय सुबह 10.00 बजे से 6.00 बजे तक का निर्धारित किया गया है।








