टीएमसी के गुंडों को योगी की ललकार, सुधरो वर्ना आ रही बीजेपी सरकार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 485 शब्द|📅 08 Apr 2021

दीदी की सहानुभूति गो हत्‍यारों, गुंडो और दंगाइयों के साथ। बंगाल में बहन,बेटियां सुरक्षित नहीं : सीएम

yogi adityanath

डेली संवाद, हुगली
पश्चिम बंगाल की धरती पर सीएम योगी गुरुवार को फिर गरजे। योगी ने टीएमसी के गुंडों को मंच से ललकारते हुए कहा कि वक्‍त बहुत कम बचा है सुधर जाओ, भाजपा की सरकार आ रही है। योगी ने ममता सरकार पर गो हत्‍यारों,गुंडों और दंगाइयों के प्रति सहानुभूति का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हुगली में रैली के मंच से सीएम योगी ने भाजपा सरकार बनने के बाद यूपी की तरह बंगाल में भी एंटी रोमियो स्‍क्‍वायड बनाने का ऐलान किया। योगी ने गुरुवार को हुगली और हावड़ा में एक के बाद एक तीन बड़ी जन सभाएं की।

सीएम योगी ने कहा कि बंगाल में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उनकी शिक्षा की कोई व्यवस्था नही है। मुझे पता चला है कि जब बहन, बेटियां स्कूल, कॉलेज जाती हैं तो गुंडे उन पर छींटाकशी करते हैं। यहां सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर एंटी रोमियो स्क्वायड बनाकर इस पर लगाम लगाएंगे। योगी ने ममता पर सीधा हमला करते हुए कहा कि दीदी की सहानुभूति गो हत्यारों,गुंडों और अराजकता फैलाने वालों के साथ है। उन्‍होंने कहा कि बंगाल का युवा देश दुनिया मे जहाँ कहीं भी गया अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर आता है।

पहला नोबल पुरस्कार बंगाल के कारण ही था

भारत का पहला नोबल पुरस्कार बंगाल के कारण ही था। राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत बंगाल की ही धरती की देन है, लेकिन आज बंगाल का नौजवान पलायन करता है। केंद्र की योजनाओं का लाभ यहां के गरीबों को नही मिल पाता। जबकि, उत्तर प्रदेश में 40 लाख पीएम आवास, 2 करोड़ 42 लाख किसानों को सम्मान निधि मिल रही है।

योजनाओं का लाभ यहां के किसान,नौजवान,महिला बेटियों को नही मिलता। जबकि यहां के हर घोटालों,भ्रष्टाचारो में टीएमसी का नाम जरूर आ जा जाता है। ममता बनर्जी भतीजे के विकस से आगे बढ़ ही नही पाती हैं। योगी ने कहा कि ममता दीदी को गुस्सा अगर भ्रष्टाचार और बेईमानो पर आता तो बंगाल की जनता अभिनन्दन करती, लेकिन गुस्सा आपको आता है जय श्रीराम के नारे लगाने पर। राम तो हमारे आस्था के प्रतीक हैं।

राम का काम 500 वर्षो से प्रतीक्षित था

ममता दीदी, राम का काम 500 वर्षो से प्रतीक्षित था,जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ शुरू कर दिया है। ममता दीदी को गुस्सा बंगाल में मानुष पर आता है। लोकतंत्र की ताकत देख लीजिए अब ममता दीदी चंडीपाठ कर रही हैं। योगी ने कहा कि मोदी जी का विजन, सबका साथ सबका विकास, का है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का है। रोजगार, नौकरी, सुरक्षा, सुविधा सबको मिल रही है। जैसा उत्तर प्रदेश में हो रहा है। हमने रिफॉर्म किया,परफॉर्म किया और ट्रांसफॉर्म किया। जिसके कारण आज उत्तर प्रदेश में नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल रही है। उत्तर प्रदेश में 3 लाख करोड़ से अधिक का निवेश कर के दिखा दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *